Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब में सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार


चंडीगढ़, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस को नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने सीमा पार से संचालित हो रहे तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस को नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने सीमा पार से संचालित हो रहे तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 27 किलोग्राम हेरोइन, एक आधुनिक विदेशी .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। डीजीपी ने बताया कि यह एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जिसमें खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर में जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी दुबई में बैठे एक मुख्य हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। यह मॉड्यूल सीमा पार के पाकिस्तानी तस्करों के साथ सीधे संपर्क में था। जांच में पता चला है कि दुबई में मौजूद व्यक्ति ही पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था और भारत-पाक सीमा के रास्ते हेरोइन और हथियारों की खेप भिजवा रहा था। अमृतसर में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी इस खेप को प्राप्त करने के बाद आगे पंजाब के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। यह भी जांच की जा रही है कि बरामद पिस्तौल का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था और क्या इसका संबंध किसी गैंगस्टर या आतंकी मॉड्यूल से तो नहीं है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है। राज्य में ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Date & Time : 2026-09-16 15:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News