Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; सात गिरफ्तार


चंडीगढ़, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उनके पास से 10 पिस्तौल, 1.054 किलोग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है।

चंडीगढ़, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उनके पास से 10 पिस्तौल, 1.054 किलोग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ ​​भुल्लर (28), हुसनप्रीत सिंह (21), अहमद राजा (21), जगसीर सिंह उर्फ ​​बॉबी (26), नवदीप सिंह (20), अनमोलदीप सिंह (19) और मंजिंदर सिंह उर्फ ​​मांगा (37) के तौर पर हुई है।

बरामद पिस्तौल में एक .30 बोर जिगना (तुर्की में बनी), एक 9एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया में बनी), एक 9एमएम पीएक्स5, दो .30 बोर (चीन में बनी), दो .30 बोर स्टार मार्क, एक .30 बोर, एक ग्लॉक 9एमएम और एक .30 बोर पीएक्स3 शामिल हैं, साथ ही पांच कारतूस भी मिले हैं।

डीजीपी यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई में मदद कर रहे थे।

पुलिस कमिश्नर (अमृतसर) हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने सबसे पहले कुलदीप और हुसनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। उन्होंने कहा कि पूछताछ और आगे की जांच के दौरान, गिरफ्तार आरोपियों ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अपने साथियों के बारे में जानकारी दी। उनकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने अहमद राजा और जगसीर को गिरफ्तार किया और उनके पास से पांच और अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए।

उन्होंने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते विरोधी गैंग के सदस्य को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। उन्होंने आगे बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी अहमद राजा पहले भी हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

एक और ऑपरेशन की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले आरोपी नवदीप सिंह और अनमोलदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.054 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

आगे की जांच और लगातार पूछताछ के दौरान, पुलिस ने तीन आधुनिक पिस्तौल और सीमा पार उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ड्रोन बरामद किया। उन्होंने बताया कि एक और आरोपी मंजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

--आईएएनएस

एससीएच

Share:

Leave A Reviews

Related News