चंडीगढ़, 18 जून (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे मॉड्यूल का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए साझा की।
![]()

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 11 आधुनिक पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। यह सभी आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे, जहां से ये लोग हथियार प्राप्त करके उसे भारत में आपूर्ति करने का काम किया करते थे।
पुलिस का कहना है कि अगर इनमें से कोई भी किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
स पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद अमृतसर के एयरपोर्ट, सदर और छेरहटा पुलिस स्टेशनों में प्राथमिकी में दर्ज कर ली गई हैं। इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार से तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। अब इस नीति के तहत कई कार्रवाई हो चुकी है और आगे भी होती रहेगी।
पंजाब पुलिस ने पिछले कई दिनों से कई ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार के विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में रहते हैं और वहां से हथियार प्राप्त करने के बाद उसकी तस्करी भारत में करते हैं। कई मामलों में इस तरह के आरोपी कई प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त पाए जाते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस के लिए ऐसे मामले गंभीर प्रकृति के हो जाते हैं।
--आईएएनएस
एसएचके/ वीसी
Leave A Reviews