Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी धमकियां उसकी बौखलाहट दिखाती हैं: ईरान


तेहरान, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने अमेरिका की धमकियों को वॉशिंगटन की बौखलाहट बताया है। उन्होंने आईएईए प्रमुख राफेल ग्रोसी पर भी दोहरे मापदंड अपनाने और ईरान के विरोधियों की मदद करने का आरोप लगाया।

तेहरान, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने अमेरिका की धमकियों को वॉशिंगटन की बौखलाहट बताया है। उन्होंने आईएईए प्रमुख राफेल ग्रोसी पर भी दोहरे मापदंड अपनाने और ईरान के विरोधियों की मदद करने का आरोप लगाया।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, रूस टुडे से गुरुवार को बातचीत में ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का बार-बार कुह-ए-कोलांग (पिकैक्स माउंटेन) पर हमले की धमकी देना और पहले अन्य स्थानों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाने की बात करना उनकी बौखलाहट का साफ संकेत है।

आईआरएनए के अनुसार, अपने बयान में इस्लामी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी की भी आलोचना की। उनका आरोप है कि ग्रोसी ईरान के विरोधियों को देश के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देकर उनके 'आज्ञाकारी एजेंट' की तरह काम कर रहे हैं।

इस्लामी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को दी गई शक्तियों का गलत इस्तेमाल हैं। उनके अनुसार, इससे इन संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं और संयुक्त राष्ट्र चार्टर तथा परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) की व्यवस्था की कुछ कमजोरियां भी सामने आती हैं।

आईआरएनए के अनुसार, उन्होंने आईएईए प्रमुख पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोहरे मानदंड अब इतने स्पष्ट हो चुके हैं कि उन्हें खुले तौर पर लागू किया जा रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान एनपीटी से बाहर निकल सकता है, तो इस्लामी ने कहा कि यह एक रणनीतिक और उच्च स्तर का फैसला होगा, जो देश के संप्रभु अधिकार के दायरे में आता है।

आईआरएनए के अनुसार, उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा देश अपने फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक रणनीतिक ढांचे के तहत लेता है। इस्लामी ने संकेत दिया कि ईरान ऐसे किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेगा, बल्कि राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए निर्णय करेगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-06 23:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News