मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है।
![]()
मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है।
यह बयान उस समय का है, जब आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशन का खुलासा किया था। सलमान ने मजाक-मजाक में आमिर को लेकर ऐसी बात कह दी थी, जिसे आज लोग उनकी तीसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं।
यह किस्सा उस समय का है, जब सलमान खान टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। शो के दौरान हमेशा की तरह हंसी-मजाक का माहौल था। इसी बीच होस्ट कपिल शर्मा ने सलमान से आमिर खान की शादी को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा, ''आमिर सर ने अभी सबको अपनी गर्लफ्रेंड से इंट्रोड्यूस कराया है और आप तो उनसे 6 महीने छोटे भी हो। वह रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे।''
कपिल के इस सवाल पर सलमान खान ने भी अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। सलमान ने कहा, "देखो यार, आमिर की बात ही अलग है। वह एक आउटस्टैंडिंग पर्सनैलिटी हैं। पूरी दुनिया उन्हें परफेक्शनिस्ट मानती है। जब तक वह शादी को पूरी तरह परफेक्ट नहीं बना लेंगे, तब तक करते ही रहेंगे।"
सलमान के इस मजाक पर उस समय लोग ठहाके लगाकर खूब हंसे थे और अब आमिर की तीसरी शादी के बाद यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रविवार को आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में गौरी स्प्रैट के साथ बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी समारोह निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की पहली तस्वीर में आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आए।
इस खास मौके पर आमिर खान के परिवार के लगभग सभी करीबी सदस्य मौजूद रहे। उनकी पहली और दूसरी शादी से हुए तीनों बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान शादी का हिस्सा बने। आमिर के दामाद नूपुर शिखरे और उनकी मां जीनत हुसैन भी इस समारोह में शामिल हुईं। इसके अलावा, फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अंबानी परिवार के सदस्य, अभिनेत्री एली अवराम, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और राजनेता राज ठाकरे ने भी इस मौके पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
--आईएएनएस
पीके/वीसी
Leave A Reviews