Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

परिणीति चोपड़ा दिल्ली के एक अस्पताल में हुई एडमिट, जल्द मिल सकती है खुशखबरी

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गर्भवती हैं और डॉक्टर्स उनकी डिलीवरी की तैयारियां कर रहे हैं।

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गर्भवती हैं और डॉक्टर्स उनकी डिलीवरी की तैयारियां कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री के पति और राजनेता राघव चड्ढा उनके साथ अस्पताल पहुंच चुके हैं। एक सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हां, परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राघव इस खास समय में अपनी पत्नी के साथ हैं। जल्द ही उनका पहला बच्चा इस दुनिया में आ सकता है।"

परिणीति और राघव दोनों का परिवार भी अस्पताल में मौजूद है। पूरा परिवार दीपावली के मौके पर नन्हे मेहमान के आने का जश्न मनाने के लिए उत्सुक है।

इसी साल अगस्त में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसमें उन्होंने लिखा था कि वे जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें पति-पत्नी पार्क में टहलते दिखाई दे रहे थे।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में उदयपुर में शादी की थी। लीला पैलेस में हुई उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। इस शादी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

इस मौके पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा ​​का डिज़ाइन किया हुआ एक हल्का आइवरी लहंगा पहना था और राघव चड्ढा ने क्लासिक क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। इनकी शादी में हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ ही एक सूफी नाइट का भी आयोजन किया गया था।

बताया जाता है कि परिणीति और राघव की लव स्टोरी लंदन में शुरू हुई, जहां वे साथ में पढ़ाई कर रहे थे। इसके कई सालों बाद वे भारत में फिर मिले और शादी के बंधन में बंध गए।

--आईएएनएस

जेपी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News