Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिम बंगाल : कीर्ति आजाद ने लगाया आरोप, बर्धमान शहर में पार्टी कार्यालय में की गई तोड़फोड़


कोलकाता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके बर्धमान शहर में स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है और कार्यालय के दरवाजे पर लगी उनके नेमप्लेट भी हटा दी गई है।

कोलकाता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके बर्धमान शहर में स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है और कार्यालय के दरवाजे पर लगी उनके नेमप्लेट भी हटा दी गई है।

कीर्ति आजाद ने अपने कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यालय से उनके आधिकारिक लेटरहेड और मुहरें भी चोरी कर ली गई हैं। इस घटना के लिए उन्होंने भाजपा समर्थित गुंडों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से मामले का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर कीर्ति आजाद ने लिखा, “मैंने अपने ट्वीट में कहा था कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है। भाजपा के गुंडों ने मेरे कार्यालय में तोड़फोड़ की है और मेरे आधिकारिक दस्तावेज, मुहर तथा लेटरहेड उठा ले गए हैं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें। राजनीतिक लड़ाई लड़ने का यह तरीका नहीं है। मैं आपको आमने-सामने लाइव बहस की चुनौती देता हूं।”

बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद कीर्ति आजाद का कार्यालय बर्धमान शहर के कर्जन गेट इलाके में स्थित है। यह कार्यालय कई दिनों से बंद था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सांसद के नाम की नेमप्लेट कार्यालय के बगल में रखे एक कूड़ेदान में पड़ी मिली। कीर्ति आजाद ने उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की।

इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता देबू टुडु ने आरोप लगाया, “भाजपा के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़ की है।”

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “पूजा के समय जब सभी लोग एकजुट होते हैं, ऐसे घटनाक्रम दुखद हैं। बंगाल में पहले इस तरह की संस्कृति नहीं थी।” इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

हालांकि, भाजपा ने सांसद और स्थानीय तृणमूल नेतृत्व के आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी के जिला सचिव देबज्योति सिन्हा रॉय ने कहा, “इस घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा किसी के पार्टी कार्यालय या पुस्तकालय में तोड़फोड़ करने की राजनीति में विश्वास नहीं करती।”

उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। यदि जांच में किसी भाजपा कार्यकर्ता की संलिप्तता साबित होती है तो पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

--आईएएनएस

पीएम

Date & Time : 2026-10-20 19:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News