हावड़ा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहली बार गीता पाठ करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि पहली मांग है कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करवाया जाए, दूसरी गोमाता को राज माता का दर्जा दिया जाए और तीसरी काली पूजा के दौरान गलियों-मोहल्लों में होने वाले छोटे-छोटे दंगे अब बंद होने चाहिए, अब हर-हर गंगे होना चाहिए।
![]()

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "भारत हिंदु राष्ट्र तो है ही, बस विचारों में घोषित होने की आवश्यकता है। उसके लिए हम बंगाल आए हुए हैं। आप जैसे बुद्धिमान लोग हिंदुत्व विचारधारा का समर्थन करेंगे तो भारत हिंदु राष्ट्र विचारों में भी परिवर्तन होकर रहेगा।"
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा, "हम साधु हैं, कोई नेता नहीं, हम संदेश क्यों देंगे? उनको भी कहेंगे कि कथा में आप भी पधारो। उस वक्त कथा नहीं हो पाई, आपको सुनने का मौका नहीं मिला, भगवान अब मौका दे रहा है। कथा सबकी है, राम सबके हैं, कृष्ण सबके हैं, काली सबकी हैं। बस यही तो हम बताने आए हैं। हमको आने से रोका था, रही होगी कोई मजबूरी।"
भारत के युवाओं को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि युवा इस देश की ताकत हैं। इनके पास गति है तो निश्चित ही भारत की प्रगति होगी। एक कहानी हम अक्सर सुनाते हैं कि एक हवाई जहाज के पायलट ने घोषणा की कि दो खबर हैं। एक अच्छी और एक खराब। अच्छी खबर यह है कि हवाई जहाज पहले के मुकाबले तेज गति से उड़ रहा है और दुख वाली बात यह है कि कहां जा रहा है, पता नहीं। वर्तमान की युवा पीढ़ी का यही हाल है। वो तेज जा रहे हैं, पर कहां जा रहे हैं, ये पता नहीं। प्रत्येक माता-पिता, अभिभावक, गुरु, मंदिर और मदरसों का ये कर्तव्य है कि आज की पीढ़ी, जेन-जी या आने वाली सभी पीढ़ियों को ऐसे संस्कार दें कि वो राम प्रेमी और राष्ट्र प्रेमी हो सकें ताकि वो सड़कों पर निकलने की बजाय विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में जाएं, वहां पर पढ़ें और जीवन को धन्य बनाएं और भारत को भव्य बनाएं।
पश्चिम बंगाल की वर्तामन सरकार को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातनी सरकार है। हम अपनी बात आपके माध्यम से ही पहुंचा सकते हैं। अब आप मुख्यमंत्री बने हैं तो इस प्रदेश की जनता का पूरा ध्यान आप पर है। प्रदेश की भावनाओं की कद्र करना आपके ऊपर है।
--आईएएनएस
केके/वीसी
Leave A Reviews