Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की काफू से मुलाकात, दिग्गज फुटबॉलर ने भेंट की 'खास जर्सी'


कोलकाता, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर और वर्ल्ड कप विजेता काफू ने सोमवार को नबन्ना में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शताद्रु दत्ता भी मौजूद थे।

कोलकाता, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर और वर्ल्ड कप विजेता काफू ने सोमवार को नबन्ना में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शताद्रु दत्ता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया, "मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज (सोमवार) नबन्ना में ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज काफू से मुलाकात की।"

मुख्यमंत्री ने गुलदस्ते के साथ काफू का स्वागत किया। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज फुटबॉलर को स्वामी विवेकानंद की एक तस्वीर भेंट की। काफू ने भी मुख्यमंत्री को एक फुटबॉल के साथ अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की।

इतिहास के सबसे महान राइट-बैक खिलाड़ियों में शुमार मार्कोस इवेंजेलिस्टा डी मोरिस उर्फ काफू ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए सर्वाधिक 142 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। फीफा वर्ल्ड कप 1994 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे काफू ने फीफा वर्ल्ड कप 2002 में ब्राजील की कमान संभाली थी।

इससे पहले, काफू शनिवार को मुंबई में लड़कियों को फुटबॉल के गुर सिखाते नजर आए थे। वह मुंबई स्थित 'ड्रीमिंग इन स्लम्स फाउंडेशन' पहुंचे और युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। उन्होंने उनके साथ एक दोस्ताना मैच खेलते हुए मैदान पर उनका मार्गदर्शन किया।

खेल के साथ शिक्षा को जोड़ने के महत्व के बारे में बात करते हुए काफू ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में फुटबॉल अहम भूमिका निभा सकता है।

भारतीय फुटबॉल टीम इस साल 25 सितंबर को पनामा के खिलाफ श्री कांतिरावा स्टेडियम में फ्रेंडली मैच खेलेगी। फुटबॉल इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब 'ब्लू टाइगर्स' का सामना पनामा से होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में भारत का सामना ब्राजील से होगा। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम 12 और 15 नवंबर को दो फ्रैंडली मैच भी खेलेगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-07 18:10:11

Share:

Leave A Reviews

Related News