Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिमी कैमरून में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने सात लोगों का किया अपहरण, बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू


याउंडे, 14 सितंबर (आईएएनएस)। कैमरून के पश्चिमी क्षेत्र में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने एक ही परिवार के सात लोगों का अपहरण कर लिया। यह घटना रविवार रात पश्चिमी क्षेत्र के नून डिवीजन स्थित बंगोरैन इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद हमलावरों ने एक परिवार के घर में घुसकर लोगों को अगवा कर लिया।

याउंडे, 14 सितंबर (आईएएनएस)। कैमरून के पश्चिमी क्षेत्र में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने एक ही परिवार के सात लोगों का अपहरण कर लिया। यह घटना रविवार रात पश्चिमी क्षेत्र के नून डिवीजन स्थित बंगोरैन इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद हमलावरों ने एक परिवार के घर में घुसकर लोगों को अगवा कर लिया।

क्षेत्र के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अपहृत सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादी उग्रवादी रात में उस समय घर में घुसे जब परिवार के सदस्य सो रहे थे और उन्हें बंदूक की नोक पर अपने साथ ले गए। सुरक्षा बलों ने बंधकों को छुड़ाने और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

पिछले सप्ताह भी स्थानीय लोगों और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया था कि कैमरून के संघर्षग्रस्त अंग्रेजी भाषी उत्तर-पश्चिम (नॉर्थवेस्ट) और दक्षिण-पश्चिम (साउथवेस्ट) क्षेत्रों में सशस्त्र अलगाववादी समूहों ने एक सप्ताह के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और कई जगह झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं।

अलगाववादी नेताओं ने सोशल मीडिया पर कहा था कि 7 सितंबर से शुरू किया गया यह लॉकडाउन नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को बाधित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की राजधानी बमेंडा में लोगों ने तनावपूर्ण माहौल की जानकारी दी है। वहां कई स्कूल बंद हैं और लोगों की आवाजाही काफी सीमित हो गई है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि क्षेत्र में गोलियों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, दुकानें बंद हैं और अधिकांश गतिविधियां ठप पड़ी हैं।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में सशस्त्र अलगाववादी लड़ाकों ने लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकलने वालों को जान से मारने की धमकी दी है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हालात पर नियंत्रण रखने के लिए दोनों क्षेत्रों में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है और दिन-रात गश्त बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और उन्हें सामान्य गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी गई है।

उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में वर्ष 2017 से सशस्त्र संघर्ष जारी है। अलगाववादी समूह इन क्षेत्रों को अलग कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर सरकारी बलों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

इस वर्ष जुलाई में भी कैमरून के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सात यात्रियों का अपहरण कर लिया गया था। ये यात्री पश्चिमी क्षेत्र की राजधानी बाफूसाम से बमेंडा जा रहे थे, जब हथियारबंद लोगों ने उनके वाहन को रोक लिया था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के बदले फिरौती की मांग की थी। अंग्रेजी भाषी उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं आम हैं, जहां अलगाववादी समूह स्वतंत्रता की मांग को लेकर सरकारी बलों के साथ लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एमएस

Date & Time : 2026-09-14 23:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News