Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पटना में घर-घर पहुंचाए गए गैस सिलेंडर, लोग बोले-गैस की कोई समस्या नहीं

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में आम लोगों को गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचाने के लिए एक खास पहल शुरू की गई है। पटना शहर में गैस एजेंसियों के विक्रेता अब गैस सिलेंडर लेकर घर-घर जाकर सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में आम लोगों को गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचाने के लिए एक खास पहल शुरू की गई है। पटना शहर में गैस एजेंसियों के विक्रेता अब गैस सिलेंडर लेकर घर-घर जाकर सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।

हाल के दिनों में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर चर्चा के बीच यह कदम उठाया गया है। एजेंसी विक्रेता खुद सिलेंडर लेकर अलग-अलग इलाकों में पहुंच रहे हैं और जिन लोगों ने बुकिंग कराई है, उन्हें सीधे उनके घर पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

इस पहल के तहत गैस विक्रेता रविंद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा कि फिलहाल शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी ग्राहकों को बुकिंग के आधार पर सिलेंडर मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "गैस की कोई कमी नहीं है, कोई दिक्कत नहीं है। हर ग्राहक को बुकिंग के जरिए गैस मिल रही है।" वहीं, गैस विक्रेता अनिल कुमार ने भी स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की बारी आ रही है, उन्हें बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है। जिन लोगों के नंबर बुलाए जा रहे हैं, उन्हें बिना किसी दिक्कत के सिलेंडर मिल रहा है।" पटना के कई स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उन्हें गैस मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, "हमें गैस मिल रही है। हमें कोई समस्या नहीं हुई। फोन करने पर गैस सही तरीके से मिल जाती है।"

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "गैस को लेकर जो कमी की चर्चा हुई, उसका मुख्य कारण खाड़ी क्षेत्र में चल रहा युद्ध है। अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण सामान्य सप्लाई रूट प्रभावित हुए, जिससे परिवहन में दिक्कत आई और गैस की डिलीवरी में देरी हुई।"

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News