Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पटना में 'संकल्प सभा': सीएम सम्राट बोले- 'विकसित भारत’ के लिए समृद्ध बिहार जरूरी


पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को पटना में 'विकसित भारत संकल्प सभा' एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सुना। सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को पटना में 'विकसित भारत संकल्प सभा' एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सुना। सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। आज से 25 वर्ष पहले इसी दिन नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया और इसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा और जनसंघ की विचारधारा ने हमेशा राष्ट्रहित और लोकतंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आपातकाल के दौरान जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने संगठन का विलय तक किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्षी इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ऐसे नेतृत्व के साथ लोग काम कर रहे हैं, जिनके मन, दिल और कार्य में सेवा है, जबकि दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं के लिए ‘मेवा’ महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और समृद्ध बिहार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, बिजली और पीएम सूर्य घर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। आयुष्मान भारत के तहत करोड़ों लोगों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिली है। वहीं, जल जीवन मिशन के माध्यम से बड़ी संख्या में घरों तक नल से पानी पहुंचाया जा रहा है। किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि भेजने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की समीक्षा का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उन्होंने जीविका दीदियों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार की एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर सरकार आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब बिहार समृद्ध बनेगा। उन्होंने लोगों से विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की। सभा मे विकसित भारत का संकल्प भी दोहराया गया। सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Date & Time : 2026-10-07 13:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News