Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पति के साथ बैंकॉक में पहला करवा चौथ मना रही अविका गौर, बोलीं-यह बेहद स्पेशल


मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री अविका गौर इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बैंकॉक में पति मिलिंद चंदवानी के साथ करवाचौथ मना रही हैं।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री अविका गौर इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बैंकॉक में पति मिलिंद चंदवानी के साथ करवाचौथ मना रही हैं।

करवा चौथ को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए अभिनेता ने कहा, "मेरे लिए त्योहार मतलब इमोशन्स, परम्पराएं और सजना-संवरना। करवा चौथ का पर्व मिलिंद के साथ सेलिब्रेट करना और भी ज्यादा मजेदार है। इस पर्व पर सजना-संवरना, सुंदर एथनिक कपड़े पहनना, त्योहार को एंजॉय करना और अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना शानदार है लेकिन इस त्योहार के पीछे की भावना सबसे ज्यादा पसंद है। यह एक ऐसा पर्व है, जब हम अपने व्यस्त दिनचर्या से ब्रेक लेकर उस इंसान को सेलिब्रेट करते हैं, जो हमारी दुनिया को थोड़ा और खास बनाता है।"

अभिनेत्री ने कहा, "इस साल हम बैंकॉक में करवाचौथ का पर्व सेलिब्रेट कर रहे हैं और यह बहुत स्पेशल होगा। मेरा मानना है कि प्यार छोटी-छोटी चीजों में होता है। जैसे एक दूसरे को लिए वक्त निकालना, सपोर्ट करना, साथ में हंसना और हर मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना।"

कमिटमेंट का उनके लिए क्या मतलब है, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे लिए कमिटमेंट का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े जेस्चर नहीं है बल्कि हर दिन एक-दूसरे को चुनना है। करवा चौथ इसी खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करता है और यही इसे इतना खास बनाता है। रस्में तो प्यारी हैं ही लेकिन उनके पीछे का प्यार, समझ और दोस्ती ही असली मायने रखती है और सच कहूं तो, जिंदगी के इन छोटे-छोटे पलों को शेयर करने के लिए अपना फेवरेट इंसान साथ होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।"

अविका ने कहा कि यंग जनरेशन के लिए परंपराएं तब भी जरूरी बनी रहती हैं जब उन्हें अपनी लाइफ के हिसाब से मनाया जाए। एक्ट्रेस का मानना है कि मॉडर्न लाइफस्टाइल और सांस्कृतिक मूल्य साथ-साथ चल सकते हैं, जिससे लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भी परंपराओं को अपने तरीके से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, "चाहे वह खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना हो, परिवार के साथ जश्न मनाना हो या किसी त्योहार के पीछे की कहानी को समझना हो, ये छोटी-छोटी चीजें हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखती हैं। मेरे लिए, अपनी जड़ों को अपनाते हुए अपनी नई परंपराएं बनाना ही सबसे जरूरी है। आप मॉडर्न, इंडिपेंडेंट होने के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जुड़े रह सकते हैं, एक चीज के लिए दूसरी चीज को छोड़ना जरूरी नहीं है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-10-29 15:05:15

Share:

Leave A Reviews

Related News