Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पति यश की लंबी उम्र के लिए निधि झा ने की वट सावित्री पूजा, लिखा- मेरी हर प्रार्थना में सिर्फ आपका नाम


मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री निधि झा इन दिनों फिल्मों से दूर अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वट सावित्री पूजा की कुछ झलकियां शेयर कीं।

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री निधि झा इन दिनों फिल्मों से दूर अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वट सावित्री पूजा की कुछ झलकियां शेयर कीं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में अभिनेत्री अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान से बरगद (वट) के पेड़ की पूजा-अर्चना करती नजर आ रही है। पारंपरिक साड़ी में सजी निधि रिति-रिवाजों का पालन करते हुए पेड़ के चारों ओर पीला धागा बांधकर परिक्रमा लगा रही हैं।

पूजा के बाद निधि झा ने घर लौटकर पति यश कुमार की पूजा की। उन्होंने यश के पैर धोए और उस पानी को ग्रहण किया। निधि ने वीडियो शेयर कर लिखा, "आपके साथ जिंदगी हर दिन खूबसूरत लगती है। मेरी हर प्रार्थना में सिर्फ आपका नाम होता है। वट सावित्री के इस पावन अवसर पर मेरे जीवनसाथी के लिए ढेर सारा प्यार और उनकी लंबी उम्र की कामना।"

निधि की इस वीडियो को फैंस और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार काफी पसंद रहे हैं। फैंस अभिनेत्री के इस पारंपरिक रूप और पति के प्रति उनके इस अनोखे समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बहुत सुंदर लगती है, लक्ष्मीनिया।" वहीं, निधि के पति और अभिनेता यश कुमार ने लिखा, "कोई शब्द नहीं, बस बहुत सारा प्यार।"

यश कुमार और निधि झा ने एक लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। पर्दे पर भी इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है।

भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा और यश कुमार की शादी 2 मई 2022 को हुई थी। दोनों की लव स्टोरी उतार-चढ़ाव भरी रही है। निधि यश की दूसरी पत्नी हैं। फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' (2018) के सेट पर करीब आने के बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। पत्नी अंजना को तलाक देने के तुरंत बाद यश कुमार ने निधि झा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। आज कपल के दो बच्चे हैं।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News