नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पवन हंस लिमिटेड ने रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट-आधारित मिश्रण विभिन्न 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।
![]()
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पवन हंस लिमिटेड ने रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट-आधारित मिश्रण विभिन्न 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।
पवन हंस की ओर से जारी 22 रिक्तियों में असिस्टेंट (एचआर एंड ए) (रेगुलर आधार पर) के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) (कॉन्ट्रैक्ट आधार पर) का 1, क्वालिटी असिस्टेंट (कॉन्ट्रैक्ट आधार पर) के 2, असिस्टेंट (सीएएमओ) (कॉन्ट्रैक्ट आधार पर) के 2, स्टेशन-इन-चार्ज (कॉन्ट्रैक्ट आधार पर) के 2 और ट्रेनी टेक्नीशियन (कॉन्ट्रैक्ट आधार पर) के 13 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे पवन हंस लिमिटेड के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
असिस्टेंट (एचआर एंड ए) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री और संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव या मानव संसाधन/मानव संसाधन प्रबंधन/मानव संसाधन विकास विभाग/प्रबंधकीय विभाग और इंटरनेशनल रिलेशंस में एमबीए/पीजी डिग्री/दो वर्ष का डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और साथ ही मरम्मत और रखरखाव के काम के लिए एस्टीमेट/बिल ऑफ क्वांटिटी (बीओक्यू) और टेंडर तैयार करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास बड़ी इमारतों, मॉल, मेट्रो स्टेशनों, ऊंची इमारतों आदि के रखरखाव का अनुभव और कंप्यूटर की जानकारी होना बेहतर माना जाएगा।
क्वालिटी असिस्टेंट पद के लिए एएमई/एरोनॉटिकल में डिप्लोमा या एविएशन में बीएससी के साथ ही क्वालिटी कार-145 में 3 वर्ष का एविएशन अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट (सीएएमओ) पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में क्वालिफिकेशन के बाद तीन वर्ष का अनुभव या प्रबंधकीय विभाग और इंटरनेशनल रिलेशंस में दो वर्ष के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में क्वालिफिकेशन के बाद एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
स्टेशन-इन-चार्ज पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव या मार्केटिंग/फाइनेंस/एविएशन या इसके समकक्ष विषय में पीजी डिग्री/दो वर्ष का डिप्लोमा और साथ ही संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
ट्रेनी टेक्नीशियन पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से मैकेनिकल/एरोनॉटिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा या डीजीसीए से मान्यता प्राप्त संस्थान से एएमई कोर्स या डीजीसीए से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी13 या बी2 कैटेगरी में एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग मेंटेनेंस कोर्स किया होना चाहिए। हालांकि, बी2 कैटेगरी में एएमई कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, डीजीसीए मॉड्यूल पास करने वाले उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 28 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 354 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पोस्ट के अनुसार 24,000 से 1,13,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालकर 'जेजीएम (एचआर और ए), पवन हंस लिमिटेड, (भारत सरकार का उपक्रम), उत्तरी क्षेत्र, रोहिणी हेलीपोर्ट, सेक्टर 36, रोहिणी, नई दिल्ली- 110085' पते पर 10 जुलाई को या उससे पहले डाक से भेजना होगा।
--आईएएनएस
डीके/पीएम
Leave A Reviews