Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पेइचिंग: 14वीं एनपीसी के चौथे सत्र की दूसरी पूर्ण बैठक आयोजित

बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। 9 मार्च की सुबह, 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र की दूसरी पूर्ण बैठक चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन बृहद भवन में आयोजित की गई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सीपीसी एवं चीन सरकार के अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।

बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। 9 मार्च की सुबह, 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र की दूसरी पूर्ण बैठक चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन बृहद भवन में आयोजित की गई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सीपीसी एवं चीन सरकार के अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।

बैठक में एनपीसी स्थायी समिति, सर्वोच्च जन न्यायालय और सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्टों को सुना और उन पर विचार-विमर्श किया गया, तथा कानूनी समीक्षा की प्रगति और संबंधित कानूनों व निर्णयों के संचालन पर एनपीसी स्थायी समिति की रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

एनपीसी स्थाई समिति द्वारा सौंपे गए दायित्व के तहत, अध्यक्ष चाओ लेची ने एनपीसी स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। उनके अनुसार, 2025 एक असाधारण वर्ष था। शी चिनफिंग के नए युग के चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के विचारों से प्रेरित होकर, एनपीसी स्थायी समिति ने चीन के आधुनिकीकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कानून के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है और विभिन्न क्षेत्रों में नई प्रगति हासिल की है।

जिनमें पहला, संविधान के कार्यान्वयन और निगरानी को मजबूत किया, जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने वाले कानून के मसौदे की दो बार समीक्षा की, और थाईवान बहाली स्मृति दिवस की स्थापना की। दूसरा, विधायी कार्य को मजबूत किया, पिछले वर्ष में 40 मसौदा कानूनों, कानूनी व्याख्याओं और निर्णयों की समीक्षा की और उनमें से 24 को पारित किया। तीसरा, अपनी निगरानी जिम्मेदारियों को पूरा किया, कुल 22 निगरानी कार्य रिपोर्टों की सुनवाई और समीक्षा की और 5 कानूनों के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया। चौथा, प्रतिनिधियों के कार्य को गहरा किया, एनपीसी प्रतिनिधियों पर नव संशोधित कानून को पूरी तरह से लागू किया। पांचवां, विदेश मामलों में एनपीसी की अनूठी शक्तियों और लाभों का उपयोग करते हुए समग्र राष्ट्रीय कूटनीतिक रणनीति को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया, और छठा, अपनी क्षमता निर्माण को व्यापक रूप से मजबूत करते हुए कानून के अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अपनी क्षमता और स्तर में निरंतर सुधार किया।

चाओ लेची ने बताया कि 2026 "15वीं पंचवर्षीय योजना" का पहला वर्ष है। हमें स्थिरता बनाए रखते हुए प्रगति की दिशा में प्रयास करना चाहिए और एनपीसी के कार्यों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि "15वीं पंचवर्षीय योजना" की अच्छी शुरुआत सुनिश्चित करने में उचित योगदान दिया जा सके।

उधर, सर्वोच्च जन न्यायालय के अध्यक्ष चांग च्युन ने अपनी कार्य रिपोर्ट में बताया कि 2025 में, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति के सशक्त नेतृत्व में, सर्वोच्च जन न्यायालय ने संविधान और कानूनों द्वारा निर्धारित अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया और उच्च गुणवत्ता वाली न्यायिक सेवाओं के माध्यम से चीन के आधुनिकीकरण में योगदान देते हुए अपने कार्य के सभी पहलुओं में नई प्रगति हासिल की।

चांग च्युन के अनुसार, गत वर्ष सर्वोच्च जन न्यायालय ने 29,154 मामले स्वीकार किए और पुराने मामलों सहित कुल 31,958 मामलों का निपटारा किया, जो वर्ष 2024 की तुलना में क्रमशः 16.5 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत की कमी दर्शाते हैं। देश भर के सभी स्तरों के न्यायालयों ने 3 करोड़ 74 लाख 86 हज़ार मामले सुनवाई और प्रवर्तन के लिए स्वीकार किए और 3 करोड़ 62 लाख मामलों का निपटारा किया, जो साल 2024 की तुलना में क्रमशः 10.8 फीसदी और 8.9 फीसदी अधिक हैं।

वहीं, सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेटर यिंग योंग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2025 में, अभियोजन कार्य के विभिन्न पहलुओं में नई उपलब्धियां हासिल की गई हैं। देश भर में अभियोजन निकायों ने विभिन्न प्रकार के कुल 34.67 लाख मामलों का निपटारा किया, जिनमें से सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट ने 8,151 मामलों का निपटारा किया।

इनके अलावा, बैठक में एनपीसी स्थायी समिति की कानूनी समीक्षा की प्रगति पर रिपोर्ट और संबंधित कानूनों और निर्णयों के संचालन पर राय की भी समीक्षा की गई।

बैठक में 2,878 प्रतिनिधियों में से 2,760 प्रतिनिधि उपस्थित थे, जबकि 118 अनुपस्थित थे। उपस्थित प्रतिनिधियों की संख्या कोरम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News