Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फराह खान ने 18 साल बाद 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग की बताई खास सच्चाई

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और यूट्यूबर फराह खान ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में शानदार गाने दिए हैं। कुछ फिल्में तो ऐसी थीं, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में पीछे रही, लेकिन इसके गाने काफी हिट हुए थे।

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और यूट्यूबर फराह खान ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में शानदार गाने दिए हैं। कुछ फिल्में तो ऐसी थीं, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में पीछे रही, लेकिन इसके गाने काफी हिट हुए थे।

फराह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान साल 2006 की फिल्म 'जान-ए-मन' के बारे में दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने खासकर सॉन्ग 'सौ दर्द' का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस गाने में सलमान खान ने असल में रोते हुए परफॉर्मेंस दी थी।

फराह खान ने पॉडकास्ट का क्लिप इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किया, जिसमें वे कहती हैं, "फिल्म 'जान-ए-मन' में मेरा सबसे अच्छा काम है। इसके गाने बहुत अच्छे थे, लेकिन पहचान कम मिली थी। सलमान ने इस फिल्म में कमाल की परफॉर्मेंस दी थी। सॉन्ग 'सौ दर्द' में वह ब्रुकलिन ब्रिज पर रोए थे, वो असली था। उन्होंने कोई ग्लिसरीन इस्तेमाल नहीं की थी। उस सीन में मैंने पहली बार सलमान को अपने दर्द को इतनी गहराई से महसूस करते और दिखाते देखा था।"

उन्होंने आगे कहा, "शूटिंग के दौरान कोई खास तैयारी नहीं थी। हम बस कैमरे के साथ घूम-घूम कर शूट कर रहे थे। तभी सलमान सच में रो रहे थे। कोई ग्लिसरीन नहीं, कोई फेक नहीं। बस असली इमोशनंस थे। वह पल बहुत जादुई था। मैं उस सीन को काटना नहीं चाहती थी।"

फराह ने बताया कि जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, तो वह खुद दुखी होकर रो पड़ी थीं।

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'जान-ए-मन' में प्रीति जिंटा (पिया), सलमान (सुहान) और अक्षय कुमार (अगस्त्य राव) नजर आए थे। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी थी। इस फिल्म में अनु मलिक ने संगीत दिया था, जिसमें 'हमको मालूम है,' 'सौ दर्द,' और 'जाने के जाने न' जैसे लोकप्रिय गाने शामिल हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News