Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फारूक अब्दुल्ला पर हमले की निंदा, शरद पवार बोले, 'ऐसी घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर'

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक हमले में बाल-बाल बचे हैं। बुधवार रात एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए फारूक अब्दुल्ला के नजदीक पहुंचकर गोली चलाई। गनीमत रही कि इस हमले में उन्हें गोली नहीं लगी। हालांकि, इस घटना पर देश के कई बड़े नेताओं ने चिंता जताई है और जांच की मांग की है।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक हमले में बाल-बाल बचे हैं। बुधवार रात एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए फारूक अब्दुल्ला के नजदीक पहुंचकर गोली चलाई। गनीमत रही कि इस हमले में उन्हें गोली नहीं लगी। हालांकि, इस घटना पर देश के कई बड़े नेताओं ने चिंता जताई है और जांच की मांग की है।

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले चिंता जताई। उन्होंने लिखा, "वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी पर शादी में हुई फायरिंग बहुत चिंता की बात है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस प्रकार की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर और खतरनाक हो सकती हैं। यह सुनकर संतोष हुआ कि सभी बड़े लोग सुरक्षित हैं। उनकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और लगातार सुरक्षा के लिए दिल से शुभकामनाएं।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, "जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले का समाचार सुनकर चिंतित हूं। पुलिस की मौजदूगी और कड़ी सुरक्षा के बीच हमला होना बेहद गंभीर बात है। इस मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए और अब्दुल्ला की सुरक्षा को और अधिक कड़ा किए जाने की आवश्यकता है।"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट किया, "यह सुनकर राहत मिली कि फारूक अब्दुल्ला दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षित हैं। इस हिंसक कृत्य की कड़ी निंदा और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फारूक साहब के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं।"

एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में हुए जानलेवा हमले की खबर सुनकर चिंता हुई। भगवान का शुक्र है कि वह सुरक्षित हैं। इस गंभीर सुरक्षा चूक की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करती हूं।"

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "फारूक अब्दुल्ला को शादी में हुई गोलीबारी की घटना में सुरक्षित देखकर राहत मिली। भगवान उन्हें स्वस्थ और खुश रखे।"

शिवसेना-यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह सुनकर खुशी हुई कि वह (फारूक अब्दुल्ला) सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में जानलेवा हमले की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज परेशान करने वाला है। उनके पास जेड कैटेगरी की सुरक्षा है और फिर भी कोई उनके इतने करीब आ सकता है। यह गंभीर सुरक्षा चूक दिखाता को है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।"

सपा नेता राम गोपाल यादव ने फारूक पर हमले की घटना को दुखद बताते हुए कहा, "फारूक अब्दुल्ला एक शरीफ व्यक्ति हैं। उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया जिससे किसी को नाराजगी हो। इसके बावजूद उन पर फायरिंग करना, इससे साबित होता है कि सरकार जो रोज कहती है कि उग्रपंथी लोगों पर रोक लग गई है, ऐसा कुछ नहीं है। कश्मीर की स्थिति ठीक नहीं है। वहां मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ नहीं है। जो कुछ है वे एलजी के हाथ में है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News