Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी: छात्र समेत दो की मौत, संसद में हंगामा


मनीला, 18 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी शहर जाम्बोआंगा में मंगलवार को एक निजी स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में कथित हमलावर भी शामिल है। यह घटना देश में पिछले दो महीनों के भीतर हुई दूसरी घातक स्कूल गोलीबारी है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर संसद में भी शोर मचा। सिनेटर्स ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे।

मनीला, 18 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी शहर जाम्बोआंगा में मंगलवार को एक निजी स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में कथित हमलावर भी शामिल है। यह घटना देश में पिछले दो महीनों के भीतर हुई दूसरी घातक स्कूल गोलीबारी है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर संसद में भी शोर मचा। सिनेटर्स ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे।

फिलीपींस न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह घटना एटेनियो डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी से जुड़े जूनियर हाई स्कूल परिसर में हुई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर नौवीं कक्षा का छात्र था, जबकि गोली लगने से जान गंवाने वाला छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता था। हमलावर ने बाद में खुद की जान ले ली। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, छात्र स्कूल परिसर में दो हथियार लेकर पहुंचा था और उसने कक्षाओं के भीतर गोलीबारी की। जाम्बोआंगा के मेयर खाइमर एडन ओलासो ने बताया कि घटना के बाद स्कूल परिसर को सुरक्षित कर लिया गया और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर द्वारा गोलीबारी को कैमरे से रिकॉर्ड किए जाने और उसे ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीम किए जाने की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने घटना के पीछे की वजह का तत्काल खुलासा नहीं किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में इस्तेमाल एक हथियार हमलावर के पिता से जुड़ा था, जो सीमा शुल्क विभाग में अधिकारी हैं। घटना के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसे स्थान होने चाहिए जहां बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ सकें, सीख सकें और अपने भविष्य के सपने पूरे कर सकें।

डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ (डीओएच) ने शूटिंग के बाद में मेटल हेल्थ और साइकोसोशल सपोर्ट सर्विसेज (एमएचपीएसएस) टीमों को तुरंत तैनात करने की घोषणा की।

स्वास्थ्य सचिव एडविन मर्काडो ने इस दुखद घटना से पीड़ितों की मदद के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को भेजने का आदेश दिया।

वहीं, संसद में भी इस मसले को लेकर हंगामा मचा। सिनेटर्स ने मंगलवार को इस बात पर जवाब मांगा कि आखिर स्कूल में छात्र दो हथियार लेकर कैसे घुसा?

सीनेट अध्यक्ष विन गैटचेलियन ने कहा कि अधिकारियों को यह पता लगाना चाहिए कि कथित शूटर ने हथियार कैसे हासिल किए और उन्हें यूनिवर्सिटी के जूनियर हाई स्कूल के अंदर कैसे लाया?

गैटचेलियन ने एक बयान में कहा, “हमें इस बारे में साफ जवाब चाहिए कि शूटर को दो हथियार कैसे मिले और ये हथियार स्कूल के अंदर कैसे लाए गए।”

वहीं, सीनेटर बाम एक्विनो ने कहा कि गोलीबारी उन माता-पिता के लिए खास तौर पर दर्दनाक थी जो उम्मीद करते हैं कि स्कूल उनके बच्चों को सुरक्षित माहौल देंगे।

यह घटना जून में मध्य फिलीपींस के ताक्लोबान शहर के एक सरकारी हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है। उस हमले में तीन छात्रों की मौत हुई थी और करीब 20 लोग घायल हुए थे। लगातार हुई घटनाओं ने फिलीपींस में स्कूलों की सुरक्षा और छात्रों की हथियारों तक पहुंच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News