Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फिलिस्तीन में बनेगा 'इंडिया हॉस्पिटल', भारत के साथ रिश्ते हो रहे मजबूत: राजदूत शावेश


नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में फिलीस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने कहा है कि बहुत जल्द उनके देश में इंडिया हॉस्पिटल बनने जा रहा है और इससे संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में शावेश ने वेस्ट बैंक, फिलिस्तीन की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और भारत के वरिष्ठ राजदूत के फिलिस्तीन दौरे की अहमियत पर प्रकाश डाला।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में फिलीस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने कहा है कि बहुत जल्द उनके देश में इंडिया हॉस्पिटल बनने जा रहा है और इससे संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में शावेश ने वेस्ट बैंक, फिलिस्तीन की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और भारत के वरिष्ठ राजदूत के फिलिस्तीन दौरे की अहमियत पर प्रकाश डाला।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में फिलीस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने कहा है कि बहुत जल्द उनके देश में इंडिया हॉस्पिटल बनने जा रहा है और इससे संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में शावेश ने वेस्ट बैंक, फिलिस्तीन की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और भारत के वरिष्ठ राजदूत के फिलिस्तीन दौरे की अहमियत पर प्रकाश डाला।

विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन के फिलिस्तीन दौरे पर उन्होंने कहा, " भारत की वरिष्ठ दूत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकें कीं। और उन्होंने वेस्ट बैंक में एक अस्पताल 'इंडिया हॉस्पिटल' बनाने और शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कीं। कागजात पर हस्ताक्षर किए। और सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं। हम भारत के वरिष्ठ डिप्लोमैट के इस दौरे को भारत और फिलिस्तीन के बीच आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम के तौर पर देखते हैं।"

दरअसल, मंगलवार को विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने फिलिस्तीन की आधिकारिक यात्रा की थी। इस दौरान फिलिस्तीनी लोगों के प्रति भारत के लगातार समर्थन की पुष्टि की। रंगनाथन ने रामल्लाह में फिलिस्तीन की विदेश और प्रवासी मामलों की मंत्री वारसनेन अगाबेकियान शाहीन के साथ मुलाकात कर टू-नेशन सॉल्यूशन के तहत फिलिस्तीन के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया।

बाद में रामल्लाह स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत ने बातचीत के जरिए दो-देश समाधान के लिए अपने-अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया।" उन्होंने गाजा में गंभीर मानवीय स्थिति पर चिंता जताई और आम नागरिकों तक बिना किसी रुकावट मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।

भारत की मदद और बदहाल फिलिस्तीनी स्वास्थ्य व्यवस्था पर शावेश ने कहा, "करीब दो महीने पहले मैंने कहा था कि फिलिस्तीन का हेल्थ सेक्टर बर्बाद होने की कगार पर है। मैंने विदेश मंत्री से संपर्क किया और उनसे इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कुछ करने का वादा किया था। मेरी जानकारी के अनुसार यहां से दवाइयां और मेडिकल सप्लाई बहुत जल्द फिलिस्तीन पहुंच जाएंगी।"

इससे पहले नई दिल्ली स्थित फिलीस्तीन दूतावास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजदूत ने भारत की ओर से कृत्रिम अंग प्रोजेक्ट के लिए मिल रही मदद की भी जानकारी दी। बताया कि भारत फिलिस्तीन को डायलिसिस मशीन और मेडिकल सामान भेजेगा।

इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी फिलीस्तीन की सहायता करने की अपील की कि उस देश की मदद को आगे बढ़ें जो “अस्तित्व के खतरे” का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, " अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह पूछने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए कि फिलीस्तीनी समुदाय के साथ क्या हुआ। कार्रवाई अभी की जानी चाहिए।अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इजरायली बस्तियों के विस्तार, जबरन विस्थापन और ‘वास्तविक विलय’ को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।"

इसके साथ ही उन्होंने कथित चरमपंथी हिंसा के लिए जवाबदेही तय करने और फिलीस्तीनी लोगों के अस्तित्व के मौलिक अधिकार की रक्षा करने की मांग की।

अबू शावेश ने कहा, “फिलीस्तीनी जमीन कोई चुनावी पुरस्कार नहीं है। फिलीस्तीनी लोगों की जिंदगी चुनावी मुद्रा नहीं है और फिलीस्तीनियों के अधिकार इजरायल के चुनाव में गिने जाने वाले मतपत्र नहीं हैं।”

राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फिलीस्तीनी लोगों के अधिकारों और उनके भविष्य को लेकर तत्काल हस्तक्षेप करने का आह्वान किया।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News