Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फीफा वर्ल्ड कप: मेक्सिको ने कटाया राउंड ऑफ 32 का टिकट, चेकिया को 3-0 से रौंदा


मेक्सिको सिटी, 25 जून (आईएएनएस)। सह-मेजबान मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप एक के मुकाबले में मेक्सिको ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेकिया को 3-0 से हराया।

मेक्सिको सिटी, 25 जून (आईएएनएस)। सह-मेजबान मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप एक के मुकाबले में मेक्सिको ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेकिया को 3-0 से हराया।

मेक्सिको ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है। यह पहला मौका है जब मेक्सिको ने वर्ल्ड कप में अपने तीनों ग्रुप-स्टेज मैच जीते हैं, और यह भी पहली बार है जब उन्होंने 1970 के बाद से अपने सभी ग्रुप-स्टेज गेम्स में क्लीन शीट रखी है। मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको की टीम शुरू से ही बेहतरीन लय में दिखाई दी। हालांकि, शुरुआत में चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। मैच के 8वें मिनट में डेनिस विसिंस्की ने एक अच्छा शॉट लगाया, जो गोल पोस्ट के ऊपर से चला गया।

इसके बाद मेक्सिको ने धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण बना लिया। माटेओ शावेज ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का पहला गोल दागा। उन्होंने राउल जिमेनेज के पास पर डिफेंस को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन गोल से टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले गोल के कुछ ही मिनट बाद ही मेक्सिको ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। जॉर्ज सांचेज के एक हमले के दौरान चेकिया के डिफेंस से गलत क्लीयरेंस हुआ, जिसका फायदा जूलियन क्विनोन्स ने उठाया और आसान फिनिश के साथ स्कोर 2-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में भी मेक्सिको का दबदबा जारी रहा। मैच के 78वें मिनट में खास पल देखने को मिला जब अनुभवी गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ को मैदान पर उतारा गया। यह उनके करियर का 153वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और वह अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनके मैदान पर आने पर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। मुकाबले के स्टॉपेज टाइम में अल्वारो फिडाल्गो ने तीसरा गोल करते हुए मेक्सिको की बढ़त को 3-0 कर दिया। उन्होंने टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में बेहतरीन शॉट लगाते हुए मेक्सिको की जीत पर मुहर लगा दी। हार के साथ ही चेकिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News