Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फीफा वर्ल्ड कप: मिस्र ने पहली बार बनाई राउंड ऑफ 32 में जगह, ड्रॉ के साथ ईरान की उम्मीदें भी कायम


सिएटल, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में मिस्र और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इस नतीजे के साथ ही मिस्र ने विश्व कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

सिएटल, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में मिस्र और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इस नतीजे के साथ ही मिस्र ने विश्व कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

ग्रुप जी में मिस्र दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा, जबकि ईरान तीसरे स्थान पर रहा। हालांकि, ईरान की नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंच सकती हैं और इस लिस्ट में ईरान अभी छठे नंबर पर काबिज है। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

मैच के शुरुआती मिनटों में मिस्र का दबदबा देखने को मिला। महमूद साबेर ने मुकाबले के पांचवें मिनट में ही पहला गोल दागा और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, ईरान ने मिस्र की इस बढ़त को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 14वें मिनट में ईरान के लिए रमिन रेजाइएन ने गोल किया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास लिए, लेकिन पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी और शुरुआती 45 मिनटों तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

इसके बाद मिस्र ने थोड़ा रक्षात्मक खेल अपनाया, क्योंकि टीम पहले ही अगले दौर में जगह बना चुकी थी। दूसरी ओर, ईरान ने गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा और लगातार हमले करता रहा, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम मिनटों में रोमांच चरम पर पहुंच गया। पहले मेहदी तारेमी का हेडर क्रॉसबार से टकराया।

इसके कुछ ही देर बाद स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में शोजा खलीलजादेह ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। गोल होते ही ईरानी खिलाड़ी और बेंच पर मौजूद सदस्य खुशी से मैदान में दौड़ पड़े और जीत का जश्न मनाने लगे। हालांकि, कुछ ही देर बाद वीएआर(वीडियो असिस्टेंट रेफरी) ने गोल की समीक्षा की। जांच में खलीलजादेह को ऑफसाइड पाया गया और गोल रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही ईरान की जीत की उम्मीद टूट गई और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News