सांता क्लारा, 17 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप में 28 साल में अपना पहला मैच खेलने उतरी ऑस्ट्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से हराया। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करने वाली जॉर्डन की टीम ने ऑस्ट्रिया को कड़ी टक्कर देने का पूरा प्रयास किया, लेकिन टीम को अपनी गलतियों के कारण खामियाजा भुगतना पड़ा।
![]()

मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रिया को जॉर्डन की तरफ से कड़ी चुनौती मिली। मैच के दूसरे मिनट में जॉर्डन के कप्तान एहसान हद्दाद ने पहला मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट साइड नेटिंग में चला गया। इसके बाद ओदेह फखौरी ने भी दूर से शानदार प्रयास किया, जिसे ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल में जाने से रोक दिया।
शुरुआती दबाव झेलने के बाद ऑस्ट्रिया ने 20वें मिनट में मैच का पहला गोल करते हुए बढ़त हासिल की। रोमानो श्मिड ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद जॉर्डन की टीम ने लगातार लड़ाई जारी रखी। दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ ही मिनट बाद अली ओलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों को छकाते हुए बेहतरीन गोल किया। ओलवान वर्ल्ड कप में गोल करने वाले जॉर्डन के पहले खिलाड़ी बने। इस गोल से स्कोर 1-1 हो गया।
इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के प्रयास जारी रहे। मैच के 67वें मिनट में ऑस्ट्रिया ने एक बार फिर से बढ़त हासिल की, लेकिन वीएआर में बिल्ड-अप के दौरान हैंडबॉल पाए जाने के कारण गोल को रद्द कर दिया गया। हालांकि, इसके कुछ मिनट बाद ही जॉर्डन के डिफेंडर याजान अल अरब ने दुर्भाग्यवश अपने ही गोलपोस्ट में हेडर मार दिया, जिससे ऑस्ट्रिया 2-1 से आगे हो गया। मैच के अंतिम क्षणों में जॉर्डन ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन इंजरी टाइम में ऑस्ट्रिया को पेनल्टी मिल गई। अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नौटोविक ने कोई गलती नहीं की और पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।
--आईएएनएस
एसएम/एएस
Leave A Reviews