नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के 89वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ बड़े आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। युवाओं के हौसलाअफजाई के लिए मोनिका भोला, मोनिका शर्मा और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय सिंह उपस्थित थे।
![]()
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के 89वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ बड़े आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। युवाओं के हौसलाअफजाई के लिए मोनिका भोला, मोनिका शर्मा और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय सिंह उपस्थित थे।
50 घंटे तक लगातार डांस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली मोनिका भोला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के 89वें संस्करण में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस फिटनेस कार्यक्रम से हम युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जुड़ना चाहिए।"
फिट इंडिया एंबेसडर और मशहूर योग प्रशिक्षक मोनिका शर्मा ने कहा, "मैं इस कार्यक्रम के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहती हूं। पीएम के द्वारा शुरू किया गया, यह बहु़त बड़ा अभियान है। फिट इंडिया अभियान देश के हर राज्य के हर जिले में चलाया जा रहा है, जिसमें युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हम सभी आज के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल के आदी हो गए हैं। हम सभी का स्क्रिन टाइम बढ़ गया है। लेकिन, हम सभी समय निकालकर फिट इंडिया अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। हम सभी संडे ऑन साइकिल के 89वें संस्करण में हिस्सा लेने आए हैं। फिटनेस के लिहाज से यह बेहद अहम कार्यक्रम है। इसके लिए युवा और खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का भी धन्यवाद के पात्र हैं। इस अभियान की सफलता में मांडविया और उनके मंत्रालय का भी अहम योगदान रहा है।"
अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय सिंह ने कहा, "फिट इंडिया अभियान में अब भारतीय सेना के लोग भी शामिल होंगे। आर्मी में रहते हुए खेल से जुड़े लोग कोचिंग का प्रशिक्षण लेकर फिट इंडिया अभियान में शामिल होंगे।"
उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देने के लिए बजट बढ़ाया है। हाल ही में भारत मंडपम में हुए एक कार्यक्रम में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जमीनी स्तर से प्रतिभाओं का चयन करने की बात कही थी। जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलीट बनाया जाएगा। हम सभी 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रहे हैं।"
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews