चेन्नई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल और कन्नड़ सिनेमा में कई यादगार परफॉर्मेंस देने वाली एक्ट्रेस शिल्पा मंजूनाथ ने बताया है कि फिटनेस को लेकर उनका नजरिया बदल गया है।
![]()
चेन्नई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल और कन्नड़ सिनेमा में कई यादगार परफॉर्मेंस देने वाली एक्ट्रेस शिल्पा मंजूनाथ ने बताया है कि फिटनेस को लेकर उनका नजरिया बदल गया है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "हाल ही में फिटनेस को लेकर मेरा नजरिया बदला है। एक समय था जब मैं हफ्ते के सातों दिन जिम जाती थी। अब मैं ऐसे दौर में हूं, जहां मैं एक्सपेरिमेंट करना चाहती हूं, मजे करना चाहती हूं और फिट रहते हुए इस सफर का आनंद लेना चाहती हूं।"
उन्होंने आगे बताया, "मेरे लिए फिटनेस का मतलब अब सिर्फ वजन उठाना या वजन मशीन पर कोई नंबर देखना नहीं है। इसका मतलब है अपने शरीर को अलग-अलग तरीकों से मूव करना, नई चीजें आजमाना और एक्टिव रहने में खुशी ढूंढना है।"
एक्ट्रेस ने कहा, इसके बावजूद वेट ट्रेनिंग और योग अभी मेरी नींव हैं। वे मुझे मजबूत, जमीन से जुड़ा और संतुलित रखते हैं, जबकि मैं बाकी चीजें भी एक्सप्लोर करती रहती हूं। फिटनेस को आपके साथ बदलना चाहिए और अभी मुझे यह रूप सबसे ज्यादा खुशी देने वाला लगता है।
सिर्फ एक हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने अपनी ट्रेनर का शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट किया था, जिन्होंने उन्हें हर दिन और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।
पोस्ट में शिल्पा ने कहा था, "मजबूत रहो। व्यस्त रहो। मजबूत महिलाएं सिर्फ शरीर नहीं बनातीं, वे अनुशासन, आत्मविश्वास और मुश्किलों से उबरने की क्षमता भी बनाती हैं। मेरी ट्रेनर का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे हर दिन और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।"
एक्ट्रेस शिल्पा मंजूनाथ जल्द ही डायरेक्टर प्रवीण एस. विजय की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सत्यवान सावित्री' में नजर आएंगी, जिसमें कीर्ति सुरेश और डायरेक्टर मिश्किन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि फिल्म दो वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनका किरदार कीर्ति सुरेश और डायरेक्टर मिश्किन ने निभाया है। सूत्रों का कहना है कि मिश्किन फिल्म में कीर्ति के सीनियर एडवोकेट का रोल निभा रहे हैं।
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, "जब उनके बॉस एक खास केस में गलत काम करने वालों का पक्ष लेने का फैसला करते हैं तो कीर्ति उन्हें सही बात समझाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, इसी मोड़ पर उन्हें उनका असली चेहरा पता चलता है। यह केस कीर्ति की जिंदगी की दिशा बदल देता है। वह इस मामले को कैसे संभालती हैं, यही फिल्म की कहानी है।
जी स्टूडियोज और ड्रमस्टिक्स प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अरुल विंसेंट ने की है और संगीत सैम सी.एस. ने दिया है।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी
Leave A Reviews