Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फ्लाईदुबई विमान घटना: इजरायली यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर यूएन में इजरायल के राजदूत बोले- 'वेलकम होम'


यरुशलम, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार को हुई आपातकालीन घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डेनी डेनन ने विमान में सवार इजरायली यात्रियों के साहस की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यात्रियों की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि संकट के समय उन्होंने असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई।

यरुशलम, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार को हुई आपातकालीन घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डेनी डेनन ने विमान में सवार इजरायली यात्रियों के साहस की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यात्रियों की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि संकट के समय उन्होंने असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई।

इजरायली राजदूत डेनन ने एक्स पर पोस्ट किया, "वेलकम होम। मैं उन इजरायली यात्रियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने संकट के समय असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई। उन्होंने निर्णायक कदम उठाए, हालात को संभाला और लोगों की जान बचाने में मदद की।"

यह बयान फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट एफजेड 1073 में हुई घटना के बाद आया है। विमान ने बुधवार को उड़ान के दौरान आपातकालीन सिग्नल भेजा था और तेजी से नीचे आने के बाद उसे सऊदी अरब की ओर डायवर्ट किया।

बाद में विमान ने सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। फ्लाईदुबई के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया और वे सुरक्षित हैं।

इजरायल की सरकारी कान टीवी न्यूज ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया था कि अधिकारी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि संभावित आतंकी घटना की आशंका को भी जांच के दायरे से बाहर नहीं किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों पायलटों में से किसी एक ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। घटना में एक पायलट के घायल होने की भी बात कही गई।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें चेहरे पर खून के निशान वाला एक इजरायली यात्री विमान के अंदर हमले का दावा करते हुए यात्रियों द्वारा कथित हमलावरों को काबू में करने की बात कहता नजर आया।

एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, दोनों पायलटों के बीच कथित रूप से शारीरिक विवाद होने के बाद विमान से आपातकालीन सिग्नल भेजा गया था।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट को ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। घटना के बाद इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने यात्रियों के परिजनों के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में एक विशेष वेटिंग और इन्फॉर्मेशन एरिया भी बनाया था।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-30 23:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News