Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'फॉलोऑन की उम्मीद नहीं थी, हम परफेक्ट बैटिंग यूनिट नहीं': एंड्रयू मैकडोनाल्ड


गकेबरहा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी धाराशाई हो गई है। पहली पारी में 99 रन सिमटने के बाद फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 156 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। गुरुवार टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन है और ऑस्ट्रेलिया पर पारी का हार का खतरा है।

गकेबरहा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी धाराशाई हो गई है। पहली पारी में 99 रन सिमटने के बाद फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 156 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। गुरुवार टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन है और ऑस्ट्रेलिया पर पारी का हार का खतरा है।

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी की कमजोरियों को माना है।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए एंड्रयू मैकडोनाल्ड से ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 99 रन पर सिमटने पर कहा, "हम कोई पार्टनरशिप नहीं कर पाए। हम एक परफेक्ट बैटिंग यूनिट नहीं हैं। कुछ कमियां हैं। हमें यहां आकर फॉलोऑन की उम्मीद नहीं की थी। हमें लगा कि बल्लेबाजी के लिए सरफेस अच्छा था। आपको दक्षिण अफ्रीका को श्रेय देना होगा। उन्होंने बहुत जल्दी गति हासिल की और हमारी कमियां उजागर कीं। हालांकि, मेरा अब भी मानना है कि हम उनसे बेहतर हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में, मैं अपनी टीम का बचाव नहीं कर सकता।"

मैकडोनाल्ड ने कहा, "सिर्फ एक सप्ताह पहले हम सच में एक बहुत अच्छी टीम थे। हम अभी यहीं बैठे हैं और हम एक ऐसी टीम का बचाव करना शुरू कर रहे हैं जिसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह टीम लंबे समय से निरंतरता के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में खराब प्रदर्शन की स्थिति में, मैं किसी को भी अकेला नहीं छोड़ने वाला। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आखिरी दिन मैच को पलट सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम केपटाउन जाएंगे और खुद को फिर से रिचार्ज करेंगे और लीड करेंगे।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार (टेस्ट का आखिरी दिन) को जब बल्लेबाजी करने उतरेगी, तो टीम का एकमात्र लक्ष्य मैच बचाना होगा। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 156 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं और दक्षिण अफ्रीका से अभी भी 170 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आना है। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 425 रन पर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 99 रन पर समेटकर फॉलोऑन के लिए मजबूर किया था।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-10-22 08:50:12

Share:

Leave A Reviews

Related News