Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फोन कॉल्स पर सौदेबाजी करते हैं गैंगस्टर और पुलिस अफसर, पंजाब में खत्म हो रहा कानून का राज: सुखजिंदर रंधावा


गुरदासपुर, 4 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जिले के दो डीएसपी सीधे तौर पर गैंगस्टरों के साथ मिले हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार डीजीपी से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गुरदासपुर, 4 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जिले के दो डीएसपी सीधे तौर पर गैंगस्टरों के साथ मिले हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार डीजीपी से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं सबूत पेश करूंगा। मेरे मोबाइल फोन पर रंगदारी से जुड़ी कॉन्फ्रेंस कॉल की रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। अगर उन पर झूठे आरोप लगाए गए तो वे सबूतों के साथ जवाब देंगे, लेकिन ये नहीं हो रहा है।"

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर और पुलिस अधिकारी फोन कॉल्स पर सौदेबाजी करते हैं। एक कार्यकर्ता द्वारा भेजी गई अश्लील गालियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “ऐसी भाषा कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता। पुलिस जिस तरह से काम कर रही है वो राज्य के लिए सही नहीं है। पंजाब में कानून का राज खत्म होता जा रहा है।”

उन्होंने भाजपा नेता विजय सोनी पर हुए हमले का हवाला देते हुए कहा कि हमले वाली जगह पर एक कुख्यात डाकू रहता है, जिसने गुरदासपुर में कई डकैतियां की हैं। पुलिस इस पहलू की जांच क्यों नहीं करती? एसएसपी कार्रवाई चाहते हैं, लेकिन उनके एसएचओ उनकी बात नहीं सुन रहे। यह पंजाब का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।

भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल ढिल्लों से कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी पर रंधावा ने कैप्टन का बचाव किया। उन्होंने कहा, “कैप्टन साहब का राजनीतिक कद बहुत बड़ा है। वे हमेशा अपने विचार खुलकर व्यक्त करते हैं। 1984 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन वे कभी झुककर राजनीति नहीं करते। उन्होंने जो कहा, उसका मैं गवाह हूं। उन्होंने कहा कि उनसे सलाह नहीं ली गई।”

रंधावा ने पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मुझे कैप्टन साहब से ज्यादा सुनील जाखड़ से दुख पहुंचा है। सुनील जाखड़ ने ‘मैं हिंदू हूं’ कहकर कांग्रेस छोड़ी। आपकी अंतरात्मा मर चुकी है। 1972 से 2026 तक, इस परिवार को कांग्रेस में 50 साल से ज्यादा हो गए। इन 50 सालों में आप शीर्ष पदों तक पहुंचे, फिर भी कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं।”

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News