Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फ्रेडरिक सोयेज बने जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच, श्रीजेश की जगह लेंगे


नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया है। सोयेज भारतीय दिग्गज पी.आर. श्रीजेश की जगह लेंगे, जिनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2025 में खत्म हो गया था।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया है। सोयेज भारतीय दिग्गज पी.आर. श्रीजेश की जगह लेंगे, जिनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2025 में खत्म हो गया था।

यूरोपियन हॉकी के सबसे काबिल कोचों में से एक, सोयेज के पास तीन दशकों से ज्यादा का एलीट हॉकी अनुभव है। वह फ्रांस की तरफ से बतौर खिलाड़ी 15 साल इंटरनेशनल लेवल पर खेले। इसके साथ ही वह हेड कोच के पद पर भी रह चुके हैं। 1995 से लेकर 2010 तक सोयेज फ्रांस की तरफ से खेले। 196 मुकाबलों में, उन्होंने कुल 195 गोल दागे। इसके साथ ही, उनके पास कोचिंग का भी अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। वह फ्रांस और स्पेन की नेशनल पुरुष टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं।

वह तीन ओलंपिक खेलों में बतौर कोच शामिल हो चुके हैं। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 में वह स्पेन के कोच थे, जबकि पेरिस ओलंपिक 2024 में वह फ्रांस टीम के साथ थे। स्पेन के कोच रहते हुए उन्होंने टीम को 2019 यूरोपियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल दिलाया और साथ ही रियो और टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर-फाइनल में भी पहुंचाया।

सोयेज ने 2013 में दिल्ली में एफआईएच जूनियर मेंस वर्ल्ड कप में फ्रांस को ऐतिहासिक सिल्वर मेडल दिलाया था और हाल ही में फ्रेंच अंडर 18 मेंस टीम को 2025 यूरोपियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने 2021 से 2024 तक फ्रेंच हॉकी फेडरेशन के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया।

हॉकी इंडिया ने एक रिलीज में कहा, "खास बात यह है कि सोयेज की नियुक्ति भारत सरकार के उस मकसद से मेल खाती है जिसके तहत 2036 ओलंपिक तक लगातार ओलंपिक सफलता और खेल में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत रास्ता बनाना है। इस बड़े विजन के तहत, हॉकी इंडिया ने देश के हॉकी इकोसिस्टम को और पुख्ता करने के लिए दुनिया भर से सबसे अच्छी कोचिंग और उच्च प्रदर्शन संसाधन लाने पर फोकस किया है।"

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News