मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता फ्रेडी दारूवाला इन दिनों वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन फ्रेडी दारूवाला के किरदार की भी जमकर सराहना हो रही हैं। हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान निर्देशक नीरज पाठक ने फ्रेडी की जमकर तारीफ की और बताया कि वह अपने काम को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ करते हैं।
![]()
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता फ्रेडी दारूवाला इन दिनों वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन फ्रेडी दारूवाला के किरदार की भी जमकर सराहना हो रही हैं। हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान निर्देशक नीरज पाठक ने फ्रेडी की जमकर तारीफ की और बताया कि वह अपने काम को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ करते हैं।
सीरीज के प्रमोशन के दौरान नीरज पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए फ्रेडी दारूवाला के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
उन्होंने कहा, ''फ्रेडी की सबसे बड़ी खूबी उनकी ईमानदारी है। वह बेहद सरल और सीधे स्वभाव के इंसान हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार अपने अनुभव, सोच और तरीके को लेकर इतने गंभीर हो जाते हैं कि वे निर्देशक की नजर से किरदार को समझ ही नहीं पाते। फ्रेडी उन कलाकारों में से नहीं हैं। वह निर्देशक की बात को पूरी तरह समझते हैं और उसी के अनुसार खुद को किरदार में ढालने की कोशिश करते हैं।''
नीरज पाठक ने आगे कहा, ''मुझे इस भूमिका के लिए एक ऐसे अभिनेता की तलाश थी, जो देखने में आकर्षक हो, स्क्रीन पर दमदार लगे और अभिनय से लोगों का ध्यान खींच सके। शो में फ्रेडी एक युवा गृह मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पैसे से ज्यादा कहानी और किरदार को महत्व दिया।''
निर्देशक ने कहा, ''फ्रेडी ने मेरे विजन पर भरोसा किया और पूरे जुनून के साथ किरदार को निभाया। यही वजह है कि मेरे और फ्रेडी के बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया। मैं अक्सर फ्रेडी से कहता हूं कि उनके अंदर इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करने की बहुत क्षमता है और वह आने वाले समय में बड़ा नाम कमा सकते हैं।''
फ्रेडी के किरदार के बारे में विस्तार से बात करते हुए नीरज पाठक ने कहा, ''उन्होंने इस भूमिका को बेहद आकर्षक अंदाज में निभाया है। शो में उनका किरदार एक ऐसा इंसान है, जो जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसे राजनीति की असली दुनिया समझ में आने लगती है। उसे एहसास होता है कि राजनीति में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कई बार परिस्थितियों के हिसाब से खुद को बदलना पड़ता है।''
नीरज पाठक ने कहा, ''फ्रेडी ने अपने अभिनय के जरिए इस बदलाव को बहुत ही सहज तरीके से दिखाया है। उन्होंने किरदार में परिपक्वता और गंभीरता जोड़ी, जिसकी कहानी को जरूरत थी। उनका आकर्षण ऐसा है कि कोई भी उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।"
वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
--आईएएनएस
पीके/एबीएम
Leave A Reviews