पेरिस, 24 मई (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। ज्वेरेव ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर फ्रांसीसी खिलाड़ी बेंजामिन बोंजी 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला 2 घंटे 8 मिनट तक चला।
![]()
पेरिस, 24 मई (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। ज्वेरेव ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर फ्रांसीसी खिलाड़ी बेंजामिन बोंजी 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला 2 घंटे 8 मिनट तक चला।
ज्वेरेव ने पूरे मैच के दौरान बेसलाइन से खेल को नियंत्रित किया और अपनी जोरदार सर्विस और लगातार ग्राउंडस्ट्रोक्स का इस्तेमाल करते हुए बोंजी पर दबाव बनाए रखा और रोलांड गैरोस में अगले दौर में आराम से जगह बना ली।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पेरिस के क्ले कोर्ट पर लंबे समय से सफलता मिलती रही है। अपने पिछले 5 टूर्नामेंट्स में वे साल 2024 के फाइनल, 3 सेमीफाइनल और 1 अन्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं। इस जर्मन खिलाड़ी ने साल 2017 के बाद से कभी भी चौथे दौर से पहले हार का सामना नहीं किया है।
29 वर्षीय खिलाड़ी ने इस क्ले-कोर्ट सीजन में भी वैसी ही निरंतरता दिखाई है, वे मैड्रिड के फाइनल और मोंटे-कार्लो तथा म्यूनिख के सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं। ज्वेरेव ने इंडियन वेल्स और मियामी में हार्ड-कोर्ट एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी।
बोंजी के खिलाफ अपनी पहली लेक्सस एटीपी हेड-टू-हेड भिड़ंत में ज्वेरेव को किसी भी परेशानी का सामाना नहीं करना पड़ा। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने मैड्रिड में जानिक सिनर के खिलाफ एक सेट जीता था, लेकिन वे दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने में कामयाब नहीं हो सके।
इंफोसिस स्टेटस के अनुसार, दो बार के निट्टो एटीपी फाइनल्स चैंपियन को मैच में सिर्फ दो ब्रेक प्वाइंट्स का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपने 10 मौकों में से पांच को भुनाया।
ज्वेरेव का अगला मुकाबला चेक खिलाड़ी टॉमस माचाक से होगा, जिन्होंने जिजू बर्ग्स को 6-4, 6-4, 6-3 से मात दी थी। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी, ज्वेरेव ने 2 साल पहले इसी जगह पर पेरिस ओलंपिक्स में माचाक को मात दी थी।
मुख्य ड्रॉ के पहले दिन के अन्य शुरुआती मुकाबलों में, 21वीं सीड एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने दो सेट से एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दामिर जुमहर को 6-7(3), 6-3, 2-6, 7-5, 6-3 से हराया। यह स्पेनिश खिलाड़ी अब अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन तिरान्ते से भिड़ेगा।
13वीं सीड कैरेन खाचानोव ने फ्रेंच वाइल्ड कार्ड आर्थर गेया के खिलाफ 6-3, 7-6(3), 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब उनका मुकाबला अर्जेंटीना के मार्को ट्रुंगेल्लिति से होगा।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews