Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फ्रेंच ओपन: जबरदस्त वापसी के साथ स्टारोडुब्तसेवा ने चौंकाया, दूसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना को हराया


पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन के महिला एकल मैच में यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने एक शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना को शिकस्त दी। दुनिया की 55वें नंबर की खिलाड़ी स्टारोडुब्तसेवा का बुधवार तक शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ मैचों में रिकॉर्ड 0-6 था, लेकिन उन्होंने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रायबाकिना को 3-6, 6-1, 7-6 (10-4) से हराया।

पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन के महिला एकल मैच में यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने एक शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना को शिकस्त दी। दुनिया की 55वें नंबर की खिलाड़ी स्टारोडुब्तसेवा का बुधवार तक शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ मैचों में रिकॉर्ड 0-6 था, लेकिन उन्होंने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रायबाकिना को 3-6, 6-1, 7-6 (10-4) से हराया।

26 वर्षीय यूक्रेनी खिलाड़ी ने रायबाकिना के खिलाफ तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत और इस साल के टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया।

अमेरिका में पूर्व कॉलेज खिलाड़ी और टेनिस कोच रह चुकीं स्टारोडुब्तसेवा अब रोलैंड गैरोस के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं, जहां उनका मुकाबला 26वीं वरीयता प्राप्त हैली बैप्टिस्ट या चीन की वांग शीयू में से किसी एक से होगा।

रायबाकिना, जो पेरिस से डब्ल्यूटीए टूर पर मर्सिडीज-बेंज द्वारा संचालित दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी के तौर पर लौट सकती थी, उन्होंने स्टारोडुब्त्सेवा की सर्विस को पहले ही मौके पर तोड़कर 3-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने दूसरी बार सर्विस तोड़कर 5-1 की बढ़त बनाई, जिसके बाद यूक्रेनी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की। हालांकि, कजाख खिलाड़ी ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।

स्टारोडुब्त्सेवा ने दूसरे सेट में पासा पलटा, उन्होंने रायबाकिना की सर्विस दो बार तोड़कर 5-0 की बढ़त बनाई और 6-1 से सेट जीत लिया। मैच का रुख अपने पक्ष में होने के कारण, उन्होंने निर्णायक सेट की शुरुआत में ही दो बार सर्विस तोड़कर 3-0 की बढ़त बना ली और एक बड़ी जीत के बेहद करीब पहुंच गई।

ठीक जब ऐसा लग रहा था कि रायबाकिना मैच से बाहर होने वाली हैं, तभी कजाख खिलाड़ी ने अपनी लय वापस हासिल कर ली और दोनों बार सर्विस तोड़कर सेट को 4-4 से बराबर कर दिया। जब मैच तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में पहुंचा, तो स्टारोडुब्त्सेवा ने 6-2 की बढ़त बनाई और इस बार उसने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए 2 घंटे 28 मिनट में 3-6, 6-1, 7-6 (10-4) से जीत हासिल कर ली।

मैच का सबसे अहम आंकड़ा यह था कि रायबाकिना ने 23 विनर्स के मुकाबले 71 'अनफोर्स्ड एरर्स' कीं, जबकि स्टारोडुब्तसेवा ने 36 अनफोर्स्ड एरर्स और 13 विनर्स के साथ मैच समाप्त किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News