Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पिछले दो दशकों से युवाओं को तैयार कर रही शारदा यूनिवर्सिटी : चिराग पासवान


ग्रेटर नोएडा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यूनिवर्सिटी की तारीफ की।

ग्रेटर नोएडा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यूनिवर्सिटी की तारीफ की।

चिराग पासवान ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी पिछले दो दशकों से छात्रों को तैयार करते हुए राष्ट्र निर्माण में उन्हें सम्मलित कर रही है। मैंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि युवाओं से संवाद होना चाहिए। निरंतरता में मेरा फोकस रहा है। मेरा हमेशा से यही कहना है कि हम ज्यादा यूनिवर्सिटी में और कॉलेजों में जाकर छात्रों से संवाद स्थापित करें। उनके विचारों को जानने की कोशिश करें और उसका इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में करें।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि आज की तारीख में युवा वर्ग बड़े ही उत्साह के साथ अपनी बातों को रख रहे हैं। यह एक सकारात्मक कदम है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर खुशी की बात है कि मुझे शारदा यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आकर युवाओं से संवाद स्थापित करने का मौका मिला।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में अलग-अलग विचारों को जगह मिलनी चाहिए। आप जितने ज्यादा अलग-अलग प्रकार के विचारों को जगह देंगे, निश्चित तौर पर लोकतंत्र उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर प्रकार के विचारों का स्वागत किया जाना चाहिए। मैं समझता हूं कि इससे किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ज्यादा विचारधारा होने से आप अपने दल वाले राजनीतिक दल के साथ जुड़ सकते हैं।

वहीं, उन्होंने राम मंदिर को मिले नए सीईओ पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि चढ़ावा चोरी मामले ने राम भक्तों को अघात पहुंचाया है। ऐसे में मैं मानता हूं कि नए सीईओ को नियुक्त करने का काम अच्छा है। वो अपने अनुभव के दम पर इस व्यवस्था को बेहतर कर पाएंगे।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News