Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना प्रदर्शन रात भर चलेगा : जयराम रमेश

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर एक दिन पहले सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद मौजूद रहे।

प्रदर्शन के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की, लेकिन राहुल गांधी ने इसे मानने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी का यह धरना प्रदर्शन रात भर चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग की।

जयराम रमेश ने कहा, “अब हम चुप नहीं रहने वाले। राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन रात भर चलेगा।"

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि आज प्रजातंत्र खत्म है। संसद में विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। बच्चों को बर्बरता से पीटा जा रहा है। देश संविधान नहीं, मनुस्मृति के हिसाब से चलाया जा रहा है और यही कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी सड़क पर है। भाजपा के लोग चढ़ावा चोर हैं। मोदी सरकार ट्रंप के हाथों में खेल रही है। हमारा यही कहना है कि देश नहीं चला पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दीजिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि छात्रों की मांग बिल्कुल जायज है। छात्रों की यही मांग है कि हम कई साल मेहनत करते हैं, ऐसे में हमारी कॉपियां अच्छे से चेक कर ली जाएं। क्या अब हिंदुस्तान में ठीक से परीक्षा करवाने की मांग पर छात्रों की पिटाई की जाएगी, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जाएंगे? ये सरासर अन्याय है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि जब तक छात्रों-युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता और हम लोग पीएम आवास के सामने से हिलने वाले नहीं हैं। दिन हो या रात, पीएम को बाहर आना पड़ेगा। हमारी अपील है कि जो भी जहां है, वो यहां आए और धरने पर बैठ जाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं हिलेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News