Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी और निकोल पाशिन्यान के बीच बातचीत, भारत-आर्मेनिया संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर


नई द‍िल्‍ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान और उनकी पार्टी को संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी। साथ ही ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भारत-आर्मेनिया संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नई द‍िल्‍ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान और उनकी पार्टी को संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी। साथ ही ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भारत-आर्मेनिया संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर किए गए एक पोस्‍ट में बताया, ''बुधवार मुझे आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान का फोन आया, जिससे मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें और उनकी पार्टी को हाल ही में हुए आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में मिली जीत पर बधाई दी। साथ ही, पश्चिम एशिया में हाल की परिस्थितियों के बाद ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका धन्यवाद किया।''

प्रधानमंत्री मोदी बताया, ''हमने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी गर्मजोशी भरी और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।''

पीएम ने कहा क‍ि हम भारत-आर्मेनिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर और करीबी सहयोग के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

बता दें कि आर्मेनिया में संसदीय चुनाव सात जून को हुए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आर्मेनिया में सिविक कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत ने सबका ध्यान खींचा है। यूरोपीय संघ और पश्चिमी देशों ने पीएम निकोल को इस जीत की बधाई दी थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन आर्थिक फायदों के बारे में बताया था, जो आर्मेनिया को पश्चिमी देशों के साथ करीबी संबंध बनाने पर खोने पड़ सकते थे। रूसी राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कहा था कि यूक्रेन में संकट ईयू में शामिल होने की कोशिशों से शुरू हुआ था।

रूस आर्मेनिया को 177.50 डॉलर प्रति 1,000 क्यूबिक मीटर पर गैस सप्लाई करता है, जबकि यूरोपियन मार्केट की कीमतें, जैसा कि पुतिन ने अप्रैल में पाशिन्यान को बताया था, 600 डॉलर से ज्यादा हैं।

चुनाव से पहले के दो हफ्तों में, रूस ने आर्मेनियाई फूलों, मिनरल वॉटर, कॉन्यैक, ताजी सब्जियों और फलों के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News