Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के आह्वान को गंभीरता से लेती है देश की जनता: राजू बिष्ट


नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट के बीच पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण अपील की है। इसे लेकर भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने गुरुवार को पीएम मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि देश की जनता पीएम को गंभीरता से सुनती है और उसे अपने व्यवहार में उतारती है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट के बीच पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण अपील की है। इसे लेकर भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने गुरुवार को पीएम मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि देश की जनता पीएम को गंभीरता से सुनती है और उसे अपने व्यवहार में उतारती है।

राजू बिष्ट ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की बातों को पूरा देश बहुत गंभीरता से सुनता है और अपने व्यवहार में उतारता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री दूरदर्शी हैं। जब भी देश में छोटी से लेकर बड़ी संकट आता, हमारे देश की जनता और देश को कभी उस संकट से गुजरना नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत का नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं। कोविड काल को सभी ने देखा कि किस तरह से दुनियाभर में त्राहि-त्राहि मची हुई थी। उसके बावजूद भारत संयम के साथ इस महामारी से आगे निकल गया।"

उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, "आज दुनियाभर में ईरान और अमेरिका के कारण उथल-पुथल मची हुई है। लंबे समय से जो तनाव चल रहा है, उसके बावजूद भारत को किसी तरह की आंच नहीं आने दी गई। तेल, पेट्रोल और नेचुरल गैस की आपूर्ति में कोई समस्या आम जनता तक नहीं पहुंचने दी। सरकार ने इसे बेहद अच्छी तरह सुनिश्चित किया है।"

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए अपील की, "आज हम जो कुछ भी करेंगे, वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए करेंगे। पेट्रोल, डीजल और गैस की बचत करें। विदेश यात्राओं में खर्च कम करें, तो इसका लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा।"

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्ष को इस आह्वान पर बहुत चिंता है। उन्हें पता है कि देश की जनता पीएम मोदी को सुनती है। अगर वे सच्चे राष्ट्रभक्त होते तो प्रधानमंत्री के साथ खड़े होते, लेकिन उन्हें देश नहीं, बल्कि अपनी पार्टी और राजनीति की चिंता है।"

पश्चिम बंगाल सीमा पर फेंसिंग को लेकर राजू बिष्ट ने बताया, "करीब 600 किलोमीटर का जो बिना बाड़ वाला इलाका था, उसकी स्वीकृति सीएम सुवेंद्रु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही दे दी थी। अब घुसपैठिए वापस जाएंगे और कोई नया घुसपैठिया अंदर नहीं आ सकेगा।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News