Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के आह्वान पर देश में 'जल संचय' बना जनांदोलन: सीआर पाटिल

नवसारी, 31 मई (आईएएनएस)। गुजरात के नवसारी में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ (सीआर) पाटिल ने रविवार को कहा कि जल संचय अभियान की ऐतिहासिक सफलता और मानसून से पहले की प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जलशक्ति मंत्री के रूप में उन्होंने रेखांकित किया कि किस तरह प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी आह्वान ने जल संरक्षण को देश के सबसे बड़े जनांदोलनों में से एक बना दिया है।

पाटिल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जल संचय को जन भागीदारी के माध्यम से एक जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था। उन्होंने अपनी कर्मभूमि से मातृभूमि में जल संचय के लिए मदद करने की अपील भी की थी। इसी के परिणामस्वरूप 6 सितंबर 2024 को शुरू हुआ यह अभियान 31 मई 2026 तक लोगों के अपार सहयोग से लगभग 1 करोड़ 50 लाख स्ट्रक्चर (जल संचय संरचनाएं) पूरे करने में सफल रहा है। यह इस बात का जीवंत उदाहरण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को कितनी गंभीरता से ले रही है।"

केंद्रीय मंत्री ने आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि पहले चरण में 31 मई 2025 तक कुल 27,50,000 स्ट्रक्चर तैयार किए गए थे, जिससे लगभग 2.4 बीसीएम (अरब घन मीटर) अतिरिक्त पानी का संग्रह हुआ था। अब जब यह संख्या डेढ़ करोड़ को पार कर चुकी है। इस बार मानसून में और भी अधिक मात्रा में जल संचय करने में सफलता मिलेगी।

आगामी मानसून का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने नवसारी महानगरपालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले नवसारी की खाड़ी को नदी की तरह चौड़ा और गहरा करने का महत्वपूर्ण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस काम में जिला कलेक्टर, म्युनिसिपल कमिश्नर, मेयर और अन्य सभी पदाधिकारी व अधिकारी मिलकर जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा, "समय से पहले काम पूरा करने की जो पद्धति प्रशासन में है, वह आज यहां साफ दिखाई दे रही है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस बेहतरीन तालमेल से आम जनता के काम आसान हो रहे हैं और उन्हें आने वाले दिनों में जलभराव व अन्य समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News