Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पटना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, 20 हजार दीपों से जगमगाया नवीन सिन्हा पथ


पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित किया।

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कलाकारों ने गंगा आरती भी की।

बिहार सरकार के अनुसार, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है और 17 सितंबर को राज्यभर में दीपोत्सव आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती की सेवा में समर्पित उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की असाधारण यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यात्रा आज विकसित भारत के संकल्प तक पहुंची है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासन को केवल प्रशासन चलाने का माध्यम नहीं माना, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन बनाया। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, बैंकिंग, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने के साथ महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना, स्टार्टअप, विनिर्माण और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार की ओर से पटना के मंदिरी स्थित नवीन सिन्हा पथ पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यहां 20 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की। दीयों से नवीन सिन्हा पथ जगमगा उठा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र प्रथम की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि नवीन सिन्हा पथ का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता स्वर्गीय नवीन सिन्हा के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-17 21:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News