Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी की अपील के बाद जनता को गुमराह कर रही सपा: पंकज चौधरी


लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को अब देशहित के हर फैसले में राजनीति दिखाई देने लगी है।

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को अब देशहित के हर फैसले में राजनीति दिखाई देने लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को भी समाजवादी पार्टी राजनीतिक चश्मे से देख रही है और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

पंकज चौधरी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश किसी कमजोरी का नहीं, बल्कि दूरदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक अस्थिरता के दौर में भारत आत्मनिर्भरता और संसाधनों के संरक्षण के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी जैसे दल राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी, वैश्विक मंदी और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, स्टार्टअप, रक्षा उत्पादन, रेलवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पूरी दुनिया भारत के निर्णायक नेतृत्व व स्थिर नीतियों की प्रशंसा कर रही है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश दंगों, भ्रष्टाचार, बिजली संकट, माफियावाद और बदहाल कानून व्यवस्था से जूझ रहा था, वे आज सुशासन और अर्थव्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता आज भी नहीं भूली है कि सपा के शासन में प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से जुड़ गई थी। निवेशक आने से डरते थे और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं।

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को किसान सम्मान निधि, महिलाओं को उज्ज्वला योजना और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और आज दुनिया भारत की बात गंभीरता से सुनती है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान उनकी राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। लगातार चुनावी हार के बाद समाजवादी पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और अब हर राष्ट्रीय विषय पर बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देशहित में किए गए आह्वान को राजनीतिक अवसरवाद का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विपक्ष को राष्ट्रहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए, न कि भय और भ्रम फैलाने का प्रयास। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है तथा मजबूत नेतृत्व, सुरक्षित भारत और विकसित भारत” के लिए भाजपा को ही विकल्प मान रही है।

-- आईएएनएस

विकेटी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News