Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी की अपील पर पूर्व मंत्री सीपी सिंह बोले, राष्ट्रहित सर्वोपरि


रांची, 11 मई (आईएएनएस)। झारखंड में भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी की अपील को राष्ट्रहित में बताया है।

रांची, 11 मई (आईएएनएस)। झारखंड में भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी की अपील को राष्ट्रहित में बताया है।

सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव से चलती है। जिस प्रकार से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, उसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाज ईंधन नहीं ला पा रहे हैं। पीएम मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि पहले से पेट्रोल-डीजल स्टोर किया हुआ है लेकिन स्टोर किया हुआ कब तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि जो ईंधन आयात किया जाता है, उसको विदेशी मुद्रा में खरीदा जाता है। इसलिए उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा मत खर्च करो, विदेश यात्रा मत करो। उन्होंने कहा कि सोना न खरीदने का अर्थ यह है कि जिसके घर में शादी है या बहुत आवश्यक है वही खरीदें। पीएम मोदी की इस अपील को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर अच्छी बात को विपक्ष दूसरे नजरिए से देखता है। विपक्ष को तो विरोध करना है। भारतीय होने के नाते भारतीयता का भाव होना चाहिए। हर व्यक्ति को इस पर स्वत: अमल करना चाहिए।

पीएम मोदी के कांग्रेस परजीवी पार्टी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात तो नहीं है। पीएम मोदी ने कांग्रेस के बारे में जो कहा है, वो सही है। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा आज का नहीं है, कांग्रेस के जन्मकाल से ही है। कांग्रेस परजीवी तो है ही। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी के साथ आए तो उनको समाप्त कर दिया। पहले यूपी में अखिलेश के साथ आए थे, उनको भी समाप्त कर दिया। तमिलनाडु में डीएमके के साथ आए उसको तबाह कर दिया। लोगों को कांग्रेस से बचना चाहिए।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीए को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल को लेकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी आदेश है सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से बड़ा तो कोई कोर्ट होता नहीं है। जांच में जो भी सामने आएगा, उससे या तो मुक्त होंगे या सजा होगी। कोर्ट से बड़ा कोई नहीं है। कोर्ट के हर आदेश का पालन करना चाहिए।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News