Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी की मन की बात देश के प्रति योगदान देने के लिए करती है प्रोत्साहित : सीएम साय


रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को सुना। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।ॉ

रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को सुना। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।ॉ

मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉपुलर प्रोग्राम 'मन की बात' सुनने के लिए इकट्ठा हुए। देश हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' का बेसब्री से इंतजार करता है। आज गर्व की बात है कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ का जिक्र हुआ। प्रधानमंत्री ने अनिमेष कुजूर के बारे में बात की। 'मन की बात' देश को प्रेरित करती है, सभी को समाज और देश में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने, जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

सीएम साय ने कहा कि देश में नए-नए प्रेरणादायक कार्य होते हैं, उसका जिक्र पीएम मोदी करते हैं। देश और समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मन की बात कार्यक्रम से मिलता है। मैं सभी देशवासियों से अपील करना चाहता हूं कि हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाले पीएम मोदी की मन की बात को सुनना चाहिए।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पूर्व सीएम ममता बनर्जी के आरोपों पर सीएम साय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता हार से बौखला गई है। उनके राज में 15 साल का कुशासन चला, हर चुनाव में गुंडागर्दी की। वहां पर जनता ने त्रस्त होकर 15 साल की टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंका। अब वहां भाजपा की सरकार में सुशासन स्थापित होने जा रहा है, नेताओं की सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम हो रहे हैं, सुशासन का शुभारंभ हो गया है।

बताते चले कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि एक इवेंट जिसकी देश भर में बहुत चर्चा हो रही है, वो है 100 मीटर की दौड़। महज 2 दिनों के भीतर मेन्स (पुरुष श्रेणी) 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। जिन दो एथलीट्स ने ये कमाल दिखाया है, वो हैं गुरविंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर।

--आईएएनएस

डीकेएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News