Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर भाजपा नेता बोले- देश का सम्मान बढ़ा


नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, 'रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया, जिसको लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, 'रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया, जिसको लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता की ओर से पीएम मोदी को बहुत बधाई। देश की जनता पीएम मोदी को अपना अभिभावक मानती है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर पूरे देश में भगवा लहरा रहा है।

यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी की वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों ने पीएम मोदी की लीडरशिप क्वालिटी को स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश समृद्धि और खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा है। दुनियाभर में भारत का नाम हो रहा है।

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। उन्हें शांति की दिशा में किए गए उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है, और अब भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। दुनिया में भारत का लोहा माना जाने लगा है।

वहीं, भाजपा नेता प्रतुल शाह शाहदेव ने कहा कि जब पीएम ने पद संभाला था, तब कांग्रेस के लोगों ने मजाक उड़ाया था कि विदेश नीति कैसी होगी? इनको विदेश नीति का तो अनुभव ही नहीं है। 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर इतनी शानदार पहचान बनाई है कि यह 31वां देश है, जिसने अपने सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को नवाजा है। पीएम मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनका सम्मान है।

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के 140 करोड़ लोगों की ओर से लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता हैं। यह राष्ट्र के लिए गर्व की बात है कि उन्हें स्वीडन के 'रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया है। 140 करोड़ भारतीयों के नेता का अन्य राष्ट्रों के लिए एक चमकता सितारा बनना, भारत के हर नागरिक के लिए, चाहे उसका धर्म या जाति कोई भी हो, आत्म-सम्मान और गर्व का विषय है।

यूपी सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जा रहे हैं, उनको सम्मान मिल रहा है। पीएम मोदी देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News