Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी ने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया: स्पीकर रमन सिंह


रायपुर, 10 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे निसंदेह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

रायपुर, 10 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे निसंदेह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल को भी मिला दिया जाए तो इस तरह से उन्होंने राजनीति में कुल 25 साल का सफर पूरा कर लिया है। इन सालों में उन्होंने जनता के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी कार्यशैली के तहत हमेशा ही जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के तहत बिना रुके और थके काम किया। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उनके कार्यकाल में इस देश ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज की तारीख में विकास की गति दोहरी गति से आगे बढ़ रही है, जिसका श्रेय निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

इसके अलावा, स्पीकर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। कई लोगों के बैंक खाते खोले गए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। चार करोड़ से ज्यादा लोगों को खुद का मकान उपलब्ध कराया गया है। लोगों के लिए शुद्ध जल देने की व्यवस्था की गई है। भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया गया और यह सब कुछ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुआ है।

विधानसभा स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आज की तारीख में एक वैश्विक नेता के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश की गरिमा में इजाफा हुआ है। आज की तारीख में देश का स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना रुके काम किया है। यही वजह है कि आज की तारीख में चौतरफा विकास की बयार बह रही है। लोगों को हमारी सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह से देश और प्रदेश के विकास के लिए काम करें, क्योंकि उन्होंने अपनी कार्यशैली के दम पर पूरे विश्व को प्रभावित करने का काम किया है, जिसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।

रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की कार्यशैली की आपस में तुलना करने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना नीतिगत विषयों को लेकर की जाती है। शायद कांग्रेस को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर अनुच्छेद 370 की जरूरत क्यों पड़ी थी? पटेल जम्मू कश्मीर का विलय नहीं करा पाए थे, इसलिए 370 की जरूरत पड़ी थी और अब अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के सपने को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए। नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान मुद्दे को लटकाने और भटकाने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इन मुद्दों का समाधान किया, जिसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News