Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी 'संघर्ष मा गुजरात' किताब


नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी में सक्रिय भूमिका निभाई थी। नरेंद्र मोदी ने गिरफ्तारी से बचते हुए लोगों को जागरूक किया। इमरजेंसी खत्म होते ही सिर्फ 23 दिन में ही खाना-पीन छोड़कर इमरजेंसी के दौरान गुजरात में संघर्ष पर किताब लिखी थी।

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी में सक्रिय भूमिका निभाई थी। नरेंद्र मोदी ने गिरफ्तारी से बचते हुए लोगों को जागरूक किया। इमरजेंसी खत्म होते ही सिर्फ 23 दिन में ही खाना-पीन छोड़कर इमरजेंसी के दौरान गुजरात में संघर्ष पर किताब लिखी थी।

25 जून 1975 की आधी रात को नागरिकों की आजादी छीन ली गई, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और सुबह होने से पहले ही विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। विरोध करने वालों में गुजरात के 24 साल के आरएसएस प्रचारक नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। गिरफ्तारी से बचते हुए उन्होंने छिपकर काम किया, संविधान को सार्वजनिक रूप से पढ़ने के कार्यक्रम आयोजित किए और पूरे गुजरात में कम्युनिटी और धार्मिक नेटवर्क के जरिए इमरजेंसी-विरोधी साहित्य फैलाने में मदद की। 21 महीनों तक, जब डर का माहौल बना दिया गया था, युवा नरेंद्र मोदी उस आंदोलन का हिस्सा बने रहे जिसने लोकतांत्रिक विरोध की भावना को जिंदा रखा।

1977 में जब इमरजेंसी खत्म हुई, तब नरेंद्र मोदी ने एक किताब लिखनी शुरू की। सिर्फ 23 दिनों में बिना किसी रेफरेंस बुक के और पूरी तरह अपनी याददाश्त के भरोसे, उन्होंने 'संघर्ष मा गुजरात' किताब पूरी की। लिखते समय उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था और सिर्फ नींबू पानी पीकर काम चलाया। यह किताब उन आम भारतीयों की कहानी थी, जिन्होंने छिपकर इमरजेंसी का विरोध किया था और जिनके त्याग के इतिहास में खो जाने का डर था।

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूभाई जशभाई पटेल ने किताब का पहला संस्करण जारी किया था। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर जसभाई पटेल ने पुस्तक के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा था, "संघर्ष एक ऐसा विषय है जिस पर कोई भी बड़ी-बड़ी बातें लिख सकता है लेकिन छोटी-छोटी बातों को लिखने के लिए शोध की आवश्यकता होती है। इस संघर्ष में गुजरात के आम लोगों का योगदान कभी भी आधिकारिक इतिहास में दर्ज नहीं होगा। उनके लिए, इसे लिखा जाना आवश्यक था।"

उन्होंने सभा को आपातकाल के वास्तविक अर्थ की याद दिलाते हुए कहा था, "तीस वर्षों में हम धीरे-धीरे, इंच-इंच करके, तानाशाही की ओर बढ़ते चले गए। शासन करने वाले यह भूल गए कि वे गरीबों के उत्थान की बात करते थे, लेकिन वास्तव में उन्होंने केवल अपना ही उत्थान किया।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-09-16 11:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News