Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएमएफएमई स्कीम के जरिए सरकार युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने में कर रही मदद: चिराग पासवान


नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) योजना के जरिए सरकार युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। इसमें उनके उत्पादों की पहुंच को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक ले जाने के लिए सपोर्ट दिया जाता है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) योजना के जरिए सरकार युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। इसमें उनके उत्पादों की पहुंच को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक ले जाने के लिए सपोर्ट दिया जाता है।

पीएमएफएमई सम्मेलन के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए पासवान ने कहा कि इस योजना के तहत पैकेजिंग और टेक्निकल दोनों तरह के सपोर्ट प्रदान किए जाते हैं। इसमें एपिडा और ओएनडीसी की भी मदद ली जा रही है।

हमने इस योजना में दो लाख लाभार्थी तैयार करने का लक्ष्य रखा था और कुछ हफ्ते पहले ही इस आंकड़े को पार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को पूरा करती है जिसमें भारत के युवाओं को केवल नौकरी चाहने वालों से आगे बढ़कर नौकरी देने वाले और रोजगार सृजित करने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कई मंचों पर इस बारे में बात की है।

इसके अतिरिक्त पासवान ने कहा कि मखाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं बिहार राज्य से आता हूं, जहां देश के अधिकांश मखाने का उत्पादन होता है। पिछले बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मखाना बोर्ड का गठन करने का फैसला ऐतिहासिक था और इससे बड़ी संख्या में मखाना उत्पादक और इससे जुड़े लोग औपचारिक क्षेत्र का हिस्सा बन पाएंगे।

मखाना बोर्ड भारत में मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रयास है। इसका मुख्य उद्देश्य मखाना किसानों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीज और बाजार की सुविधा उपलब्ध कराना है। मखाना उत्पादन में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए बोर्ड से किसानों और मखाना उद्योग को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसके माध्यम से मखाने की गुणवत्ता सुधारने, मूल्यवर्धन और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय मखाने की मांग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News