Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएफआरडीए भर्ती 2026: ऑफिसर के 30 पदों पर जल्‍द करें अप्‍लाई, युवाओं के पास 24 सितंबर तक अवसर


नई दिल्‍ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने विभिन्न स्ट्रीम के आधार पर ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन शेष हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, अप्‍लाई करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।

नई दिल्‍ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने विभिन्न स्ट्रीम के आधार पर ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन शेष हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, अप्‍लाई करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।

पीएफआरडीए की ओर से ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों में जनरल के 25, रिसर्च के 2, एक्चुअरी के 2 और आधिकारिक भाषा (राजभाषा) के 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे पीएफआरडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जनरल स्ट्रीम के लिए मास्टर डिग्री/कम से कम दो वर्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या लॉ में बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या आईसीएआई से एसीए/एफसीए या आईसीएसआई से एसीए/एफसीए या आईसीएमएआई से एसीएमए/एफसीएमए या सीएफए इंस्टीट्यूट से सीएफए होनी चाहिए।

रिसर्च के लिए इकोनॉमिक्स/कॉमर्स/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/इकोनोमेट्रिक्स/क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स/फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स/एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स/इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स/बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री/कम से कम 2 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; या फाइनेंस/क्वांटिटेटिव फाइनेंस/मैथमेटिकल फाइनेंस/क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स/इंटरनेशनल फाइनेंस/बिजनेस फाइनेंस/इंटरनेशनल और ट्रेड फाइनेंस/प्रोजेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस/एग्री-बिज़नेस फाइनेंस में मास्टर डिग्री/कम से कम 2 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; या स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/स्टैटिस्टिक्स और इंफॉर्मेटिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स और इंफॉर्मेटिक्स/डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग/बिग डेटा एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री/कम से कम 2 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; या मैथमेटिक्स में मास्टर डिग्री और स्टैटिस्टिक्स या संबंधित विषय में एक वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।

एक्चुअरी के लिए ग्रेजुएशन के साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (आईएआई) की परीक्षा के सभी सात 'कोर प्रिंसिपल्स' विषयों में पास होना या छूट प्राप्त होना चाहिए। वहीं, आधिकारिक भाषा (राजभाषा) के लिए हिंदी/हिंदी अनुवाद में मास्टर डिग्री, जिसमें बैचलर डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक विषय रहा हो; या संस्कृत/अंग्रेजी/अर्थशास्त्र/कॉमर्स में मास्टर डिग्री, जिसमें बैचलर डिग्री स्तर पर हिंदी एक विषय रहा हो; या अंग्रेजी और हिंदी/हिंदी अनुवाद दोनों में मास्टर डिग्री होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग, ऑनलाइन परीक्षा (चरण-I और चरण-II) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 62,500 से 1,26,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। बता दें कि फेज-I ऑनलाइन परीक्षा 15 अक्टूबर 2026 को और फेज-II ऑनलाइन परीक्षा 20 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व-सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-20 22:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News