Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीजीटीआई 72 लीग: फाइनल की रेस में राजस्थान ने हासिल की मामूली बढ़त

नूह, 2 मार्च (आईएएनएस)। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की नई प्रोफेशनल गोल्फ लीग पीजीटीआई की 72वीं लीग में फाइनल की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। नूंह के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब चार टीमें फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं।

नूह, 2 मार्च (आईएएनएस)। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की नई प्रोफेशनल गोल्फ लीग पीजीटीआई की 72वीं लीग में फाइनल की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। नूंह के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब चार टीमें फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं।

चौथे राउंड के बाद राजस्थान रीगल्स 39 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर है। वहीं, यूपी प्रोमेथियंस 35 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। सोमवार को दोनों टीमों ने 32 प्वाइंट्स के साथ शुरुआत की, लेकिन दिन के खेल के बाद राजस्थान बढ़त बनाने में सफल रही। अब अंतिम लीग मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

नवा रायपुर और चारमीनार चैंपियंस के पास भी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है, दोनों के 31 प्वाइंट्स हो गए हैं, जो यूपी प्रोमेथियंस से सिर्फ चार प्वाइंट्स पीछे हैं।

राजस्थान के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। चिकारंगप्पा एस. और ध्रुव श्योरन की जोड़ी ने अहम मैच ड्रॉ कराया। वहीं, हनी बैसोया ने शानदार खेल दिखाते हुए छह बर्डी और एक ईगल लगाया। उन्होंने कप्तान अमरदीप सिंह मलिक के साथ मिलकर विरोधी टीम के प्रभागरन और मिशेल ओर्टोलानी को 4 और 3 से हराया। कप्तान अजीतेश संधू ने भी अपना सिंगल्स मैच जीता। संधू ने कहा कि टीम को अभी भी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अगले मैच में बेहतर खेल दिखाना होगा।

दूसरी ओर, यूपी प्रोमेथियंस को मुंबई एसेस के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली और टीम केवल तीन अंक ही जोड़ सकी। यूपी के कप्तान भट्टाचार्य ने लंबी बर्डी पुट लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने माना कि टीम को राजस्थान के खिलाफ और बेहतर खेल दिखाना होगा।

नवा रायपुर और चारमीनार चैंपियंस के भी 31-31 अंक हैं और वे भी फाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। नवा रायपुर के अनंत सिंह अहलावत अब तक अपराजित खिलाड़ी हैं।

अंक तालिका में मुंबई एसेस 24 प्वाइंट्स के साथ पांचवें और कोलकाता क्लासिक्स 11 प्वाइंट्स के साथ अंतिम स्थान पर है। मंगलवार को लीग चरण का अंतिम राउंड खेला जाएगा, जिसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला होगा।

--आईएएनएस

एसएम/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News