लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। कोलकाता के 31 वर्षीय सुनीत चौरसिया ने बुधवार को लखनऊ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल के दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। सुनीत ने बिना किसी बोगी के आठ-अंडर 62 का स्कोर करके दो-शॉट की बढ़त बना ली।
![]()

भारतीय गोल्फ दिग्गज एसएसपी चौरसिया के भतीजे सुनीत चौरसिया (70-62) ने पहले राउंड में 70 का स्कोर किया था। अब वे संयुक्त रूप से 13वें स्थान से ऊपर उठकर कुल आठ-अंडर 132 के स्कोर के साथ लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद कोलकाता के इस गोल्फर ने बुधवार को आठ बर्डी लगाईं और कोई बोगी नहीं की।
पंचकूला के अभिषेक कुमार (65-69), जो पहले राउंड के बाद लीडर थे, लगातार दूसरे राउंड में बिना किसी बोगी के एक-अंडर 69 का स्कोर करने के बावजूद छह-अंडर 134 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए।
दिल्ली के 41 वर्षीय पवन कुमार ने पहले राउंड में 67 के स्कोर के बाद दूसरे राउंड में 'टू-अंडर 68' का स्कोर किया और 'फाइव-अंडर 135' के साथ अकेले तीसरे स्थान पर पहुंच गए। नोएडा के बिपिन मुखिया (70-67), जो अभी नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में सबसे आगे हैं, लखनऊ के राजेश कुमार गौतम (68-69), जो नेक्सजेन स्टैंडिंग में तीसरे नंबर पर हैं। पंचकूला के 15 वर्षीय अर्जुनवीर शिशिर (69-68) ने 'थ्री-अंडर 137' के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। टॉप-10 में शामिल एक और स्थानीय खिलाड़ी लखनऊ के ऋषि कुमार 'टू-अंडर 138' के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे। 36-होल का कट 'सिक्स-अंडर 146' पर रहा, जिसमें 71 में से 39 खिलाड़ी फाइनल राउंड में पहुंचे।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन 2026 ऑर्डर ऑफ मेरिट के विजेता को 2027 सीजन के लिए मेन टूर में खेलने की छूट मिलेगी।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews