Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पिता हैं बीमार, फिर भी देश के लिए खुद को मैदान पर झोंक रहे लियोनेल मेसी, परिवार ने जारी किया बयान


नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अर्जेंटीना ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने तीन गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, मैदान पर अपने खेल से हर किसी का दिल जीत रहे मेसी अंदर से बेहद परेशान हैं।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अर्जेंटीना ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने तीन गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, मैदान पर अपने खेल से हर किसी का दिल जीत रहे मेसी अंदर से बेहद परेशान हैं।

मेसी के पिता जॉर्ज मेसी बीमार हैं और वह स्वास्थ्य संबंधी समस्या से लड़ाई लड़ रहे हैं। यही वजह है कि अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहला गोल करने के बाद मेसी भावुक भी हो गए थे। सोशल मीडिया पर मेसी के पिता को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों और अफवाहों के बीच उनके परिवार का बयान सामने आया है। मेसी के परिवार ने इस मुश्किल समय में गोपनीयता का सम्मान करने की अपील की है। इसके साथ ही परिवार ने बताया है कि मेसी के पिता बीमार हैं, लेकिन उनकी हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है।

परिवार ने इसके साथ ही मेसी के पिता को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर नाराजगी भी जाहिर की है। परिवार ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में जॉर्ज मेसी का इलाज चल रहा है। परिवार ने बयान में कहा, "जॉर्ज मेसी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति से उबर रहे हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।"

परिवार ने मेसी के पिता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न उड़ाने की भी अपील की। परिवार ने साफ किया कि जॉर्ज मेसी की हेल्थ को लेकर उनके द्वारा दी गई जानकारी को ही सही माना जाए और तमाम तरह की रिपोर्ट्स पर भरोसा न जताया जाए। मेसी के परिवार ने सभी से संयम और मानवता दिखाने का भी आग्रह किया।

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ किए गए तीन गोल के साथ ही जर्मनी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विश्व कप में मेसी अब तक कुल 16 गोल कर चुके हैं। मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला भी खेला। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना को अपना अगला मुकाबला 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेलना है।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News