Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड के इकोनॉमिक अफेयर्स की स्टेट सेक्रेटरी से मुलाकात की, निवेश और रिसर्च में सहयोग पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अपने स्विट्जरलैंड दौरे के दौरान इकोनॉमिक अफेयर्स की स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बुडलिंगर आर्टिएडा से मुलाकात की। साथ ही, निवेश और रिसर्च में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अपने स्विट्जरलैंड दौरे के दौरान इकोनॉमिक अफेयर्स की स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बुडलिंगर आर्टिएडा से मुलाकात की। साथ ही, निवेश और रिसर्च में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

इस बैठक में स्विट्जरलैंड के फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गोयल ने कहा, "मैंने स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत स्विट्जरलैंड के इकोनॉमिक अफेयर्स की स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बुडलिंगर आर्टिएडा और प्रमुख स्विस फार्मास्युटिकल व बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता करके की।"

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "बैठक में बातचीत का मुख्य फोकस रिसर्च और इनोवेशन में सहयोग को मजबूत करने, और साथ ही भारत के तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर और लाइफ साइंस सेक्टर में स्विस फार्मा कंपनियों के लिए निवेश के नए मौकों पर था।"

गोयल भारत–ईएफटीए व्यापार व आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड के दौरे पर हैं।

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा स्विट्जरलैंड और अन्य ईएफटीए देशों के साथ भारत की आर्थिक भागीदारी को दिए गए महत्व को दर्शाता है। भारत और ईएफटीए सदस्य-राष्ट्र—स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिक्टेनस्टीन और आइसलैंड—ने मार्च 2024 में ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे, जो अक्टूबर 2025 में प्रभावी हुआ। यह समझौता दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करता है।

इस दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ज्यूरिख में स्विस कंपनियों और निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे ताकि द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की जा सके।

मंत्रालय ने बताया कि गोयल के साथ उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News